फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway Not Open even 4th day after landslide heavy debries on road

Badrinath highway: चौथे दिन भी बंद रहा हाईवे, 40 मीटर हिस्से में फैला मलबा, सैकोट की सड़क से जा रहे यात्री

Mon, 26 Aug 2024 07:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2024 07:55 PM IST
सार

Badrinath highway Landslide: हाईवे बंद होने के कारण यात्रा वाहनों को नंदप्रयाग से सैकोट गांव होते हुए कोठियालसैंण और उसके बाद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Badrinath highway Not Open even 4th day after landslide heavy debries on road
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन का मलबा सड़क पर करीब 40 मीटर हिस्से में फैला है।

विज्ञापन


हाईवे बंद होने के कारण यात्रा वाहनों को नंदप्रयाग से सैकोट गांव होते हुए कोठियालसैंण और उसके बाद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब भेजा जा रहा है। करीब 7 किमी सैकोट सड़क यात्रा का वैकल्पिक मार्ग बना है। हालांकि यह मार्ग भी वाहनों के अत्यधिक दबाव से जगह-जगह से बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सैकोट गांव और पिलंग के समीप सड़क संकरी होने के कारण जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन


Kedarnath Dham: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही शुरू, धाम पहुंचा राशन व अन्य सामग्री
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे बीते 23 अगस्त से अवरुद्ध पड़ा है। एनएचआईडीसीएल की टीम हाईवे से मलबा हटाने में जुटी है, लेकिन भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ी से बार-बार चीड़ के पेड़ और मलबा गिर रहा है।



सोमवार को भी एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में जुटी रहीं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि पर्थाडीप में पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मौसम सामान्य होने पर इसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। अभी फिलहाल मलबा हटाकर हाईवे को सुचारु करने पर फोकस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed