फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Landslide blocks road many wedding procession stranded overnight

Badrinath Highway: भूस्खलन ने रोका रास्ता...रातभर फंसी रहीं कई बरातें, दुल्हन लेकर लौट रहे थे बराती

Fri, 03 Oct 2025 07:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ/पीपलकोटी
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ/पीपलकोटी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Oct 2025 07:06 PM IST
सार

Chamoli Landslide News: अणीमठ के पास बदरीनाथ हाईवे धंसा हुआ है जिसमें भारी वाहन अक्सर यहां फंस रहे हैं और जाम लग रहा है।

विज्ञापन
Badrinath Highway Landslide blocks road many wedding procession stranded overnight
बदरीनाथ हाईवे पर रात में लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार रात को भूस्खलन होने और एक ट्रक धंसने से जाम लगने के कारण छह बरात फंसी रहीं। सभी दुल्हन लेकर लौट रहे थे। एक बरात तो निकल गई मगर कुछ बरात यहां फंसी रही और रात रास्ते में ही बितानी पड़ी। जबकि कुछ लोगों के रुकने की व्यवस्था प्रशासन ने होटल और लॉज में की। सुबह हाईवे खुला तो सभी गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


अणीमठ के पास बदरीनाथ हाईवे धंसा हुआ है जिसमें भारी वाहन अक्सर यहां फंस रहे हैं और जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अणीमठ के पास हाईवे पर एक ट्रक फंस गया और जाम लग गया। यहां पर अपने-अपने गांवों से दुल्हन लेकर लौट रह तीन बरात भी फंस गईं। कल्पेश्वर भंडारी ने बताया कि ज्योतिर्मठ से बरात मायापुर (पीपलकोटी) गई थी। लौटते समय अणीमठ में रात आठ बजे पहुंचे थे लेकिन जाम लगने से दो घंटे तक फंसे रहे। रात दस बजे जाम खुलने पर वहां से निकले। वहीं बड़ागांव से दो बरात पाखी और द्वींग गई थीं वे भी यहां पर जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


उधर देर शाम पीपलकोटी क्षेत्र में तेज बारिश होने से भनेरपानी में भूस्खलन हो गया। लगातार पत्थर गिरने से यहां पैदल आवाजाही भी संभव नहीं थी जिसके चलते कर्णप्रयाग से रविग्राम आई बरात फंस गई। बरात ने पाखी के एक होटल में रात गुजारी। वहीं पीपलकोटी में भी दो बरात फंसी रहीं। उर्गम से पोखरी बरात गई थी जबकि दूसरी बरात ज्योतिर्मठ से देहरादून गई थी। दोनों बरात हाईवे बंद होने से पीपलकोटी में रुकी रहीं। बारिश थमने पर सुबह करीब आठ बजे एनएचआईडीसीएल की जेसीबी ने मलबा हटाया। उसके बाद सभी बराती व यात्री गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड:  25 नवंबर को होगा चारधाम यात्रा का समापन, जानिए किन-किन तारीखों पर बंद होंगे धामों के कपाट

Trending Videos

नूडल्स खाकर काटी रात
पीपलकोटी कस्बे में बृहस्पतिवार रात को दो बरात फंसने से लोग परेशान रहे। यहां दोनों बरात में करीब 100 बराती थे। जो बरात देहरादून गई थी उनके रिश्तेदार पीपलकोटी में रहते हैं जिससे उनकी रहने व खाने की व्यवस्था रिश्तेदारों ने कर दी। मगर दूसरी बरात में करीब 70 बराती थे जिनमें कुछ के रहने की व्यवस्था काली कमली धर्मशाला में की गई जबकि कुछ को लॉज में ठहराया गया। इन जगहों पर यात्रियों के वाहन भी रुके हुए थे जिससे होटलों में खाना खत्म हो गया। कई बरातियों ने नूडल्स (मैगी, चाऊमीन) खाकर रात काटी।

हाईवे सुधारीकरण का कार्य शुरू
बदरीनाथ हाईवे पर अणीमठ में भू-धंसाव से हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से में यातायात संचालन में हो रही परेशानियों का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के अधिकारियों को मशीनों और मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए शीघ्र हाईवे सुधारीकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने यहां एक्सकेवेटर की तैनाती कर क्षतिग्रस्त हिस्से का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त हिस्से में मिट्टी और पत्थरों का भरान कर इसे समतल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed