फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Five kilometer long jam from Selang to Joshimath pilgrims stranded for six hours Uttarakhand

Badrinath Highway: जोशीमठ तक लगा पांच किमी लंबा जाम, छह घंटे फंसे रहे यात्री, यहां विकराल हो रही स्थिति

Sun, 10 Sep 2023 08:17 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Sep 2023 08:17 AM IST
सार

इन दिनों बदरीनाथ यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है। लेकिन हाईवे संकरा होने और हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की समस्या बन रही है। शनिवार दोपहर दो बजे सेलंग के पास जोगीधारा में कुछ वाहन फंस गए।

विज्ञापन
Badrinath Highway Five kilometer long jam from Selang to Joshimath pilgrims stranded for six hours Uttarakhand
बदरीनाथ हाईवे पर फंसे यात्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर सेलंग के पास शनिवार को करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। दोपहर दो बजे से लगा जाम शाम सात बजे भी नहीं खुल पाया। पुलिस घंटों तक जाम खुलवाने की मशक्कत करती रही, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे हैं। जिसके कारण बदरीनाथ धाम और पीपलकोटी की ओर लंबी कतार लगती जा रही है।

विज्ञापन


जाम में फंसने के कारण बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों का पूरा यात्रा कार्यक्रम गड़बड़ा गया। दरअसल इन दिनों बदरीनाथ यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है। लेकिन हाईवे संकरा होने और हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की समस्या बन रही है। शनिवार दोपहर दो बजे सेलंग के पास जोगीधारा में कुछ वाहन फंस गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। सेलंग से जोशीमठ तक वाहनों की करीब पांच किमी लंबी कतरें लग गईं। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ओर से लगातार आ रहे वाहनों के कारण यातायात सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। शाम करीब छह बजे तक जाम में फंसे वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल चलकर जोशीमठ बाजार पहुंचे यात्री

दिल्ली से बदरीनाथ जाने वाले यात्री रामशरण, संगीता, पीके गुप्ता आदि बताया कि वह दोपहर दो बजे यहां जाम में फंस गए थे। ओम प्रकाश भट्ट व उनके साथी सुबह दस बजे गोपेश्वर से जोशीमठ के लिए निकले थे, लेकिन शाम छह बजे तक भी जाम नहीं खुलने से वे करीब पांच किलोमीटर तक पैदल चलकर जोशीमठ बाजार पहुंचे।

जोशीमठ थाने के एसआई संजय नेगी ने बताया कि जोगीधारा के पास सड़क काफी संकरी है। यहां पर बड़े वाहनों की आवाजाही होने से समस्या उत्पन्न हो रही है। जाम को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Dengue Attack: देहरादून का रायपुर क्षेत्र बना डेंगू का हॉट स्पॉट, 500 से ज्यादा मरीज मिले, कोटद्वार में दो मौत

हाईवे पर पड़े मलबे से और विकराल हो रही स्थिति

पिछले दो सालों से हेलंग से जोशीमठ (10 किमी) तक हाईवे चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। हेलंग से सेलंग (5 किमी) तक चौड़ीकरण कार्य लगभग पूरा हो गया है, जबकि सेलंग से जोशीमठ (5 किमी) तक हाईवे पर हिल कटिंग और डामर बिछाने का काम चल रहा है। यहां हाईवे किनारे जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं। जोगीधारा से सेलंग तक हाईवे अधिकांश जगहों पर चट्टान से होकर गुजर रहा है। जिससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed