{"_id":"68b27f9991f3e8452f067847","slug":"badrinath-highway-debris-blocked-at-many-places-passengers-have-to-wait-chamoli-uttarakhand-news-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से पागलनाला सहित कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से पागलनाला सहित कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार
Sat, 30 Aug 2025 10:15 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:15 AM IST
सार
बारिश से लगातार पहाड़ियां टूट रही हैं। सड़कों पर मलबे के ढेर लगे हैं। बदरीनाथ हाईवे भी कई स्थानों पर बंद है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पागलनाला, भनेरपाणी, नंदप्रयाग और गौचर के समीप कमेड़ा में मलबा आने से सुबह से अवरुद्ध है। भारी मलबे के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी है। तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मलबे की सफाई कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है, लेकिन हिल साइड पर अब भी मलबा जमा है, जिससे कभी भी रास्ता फिर बंद हो सकता है। गुजरात के तीर्थयात्रियों ने बताया कि श्रीनगर से पीपलकोटी तक पहुंचने में 16 घंटे लग गए। बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन
गौचर के पास कमेड़ा, और सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे के नौली, मिंग गदेरा और काल जाबर में भी हाईवे बंद है। बारिश से लगातार पहाड़ियां टूट रही हैं और सड़कों पर मलबे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि सभी जगहों पर मलबा हटाने और मार्ग खोलने का कार्य जारी है। जल्द ही वाहनों की आवाजाही बहाल की जाएगी।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन