फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway Chamoli Debris fell from hill on Badrinath highway people narrowly escaped Uttarakhand

Chamoli: बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, बाल-बाल बचे लोग, आवाजाही बंद, आज बारिश का रेड अलर्ट जारी

Mon, 30 Jun 2025 07:21 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Jun 2025 07:21 AM IST
सार

पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। प्रदेश में आज बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि इन स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की वजह से जलभराव, भूस्खलन होने के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Badrinath highway Chamoli Debris fell from hill on Badrinath highway people narrowly escaped Uttarakhand
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे गौचर तलधारी के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया है। सुबह पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बचे। कर्णप्रयाग नेनीसैंण मोटर मार्ग आईटीआई से लगभग 500 मीटर आगे पहाड़ी से चट्टान टूटी।

विज्ञापन


सड़क बन्द होने से कपीरीपट्टी के लोगों को डिम्मर सिमली होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचना पड़ेगा। उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को हिदायत देते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि इन स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की वजह से जलभराव, भूस्खलन होने के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्क रहें और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। इसके अलावा आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: बेटे की मौत के बाद दिल का दौरा पड़ने से मां का निधन; दो हफ्तों में दूसरी त्रासदी

हरिद्वार- चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

पहाड़ और मैदान में हुई मूसलाधार बरसात से गंगा ऊफान पर आ गई। शुक्रवार अलसुबह शुरू हुई बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया, जो सुबह 11 बजे बढ़कर चेतावनी रेखा 293 मीटर के पास 292.90 पर पहुंच गया। प्रशासन ने गंगा घाट खाली करा दिए गए। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया गया। बाढ़ राहत चौकियां और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश का प्रशासन अलर्ट पर हैं। जलस्तर पर पल-पल रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed