फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Accident Boulder fell on bike of two youths from Haryana both died after falling into ditch

Accident: बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के युवकों की बाइक पर गिरे पत्थर, खाई में गिरने से दोनों की मौत

Wed, 11 Jun 2025 09:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Jun 2025 09:23 PM IST
सार

Badrinath Highway Accident: दोनों युवक सचिन कुमार और रवि कुमार बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। टैया पुल के पास उनकी बाइक पर अचानक पत्थर गिर गए।

विज्ञापन
Badrinath Highway Accident Boulder fell on bike of two youths from Haryana both died after falling into ditch
युवकों को खाई से निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के दो युवकों की बाइक पर बोल्डर गिर गया। इस दौरान दोनों युवक खाई में गिर गए और दोनों की जान चली गई।

विज्ञापन


घटना शाम करीब छह बजे की है। दोनों युवक सचिन कुमार (30) पुत्र सोमप्रकाश ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा और रवि कुमार (26) पुत्र कवरपाल कस्बा व थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा की बाइक पर टैया पुल पास अचानक पत्थर गिर गए।
विज्ञापन


Haridwar: धनौरी गंगनहर में डूबे बेटे को बचाने कूदे पिता, साथ में बेटी भी गिरी, तीनों की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को बाइक हाईवे पर गिरी मिली। वहीं युवक खाई में गिरे हुए थे। रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed