फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham News: Adi Guru Shankaracharya Gaddi was seated in Narasimha temple

बदरीनाथ धाम: आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर में हुई विराजमान

Mon, 22 Nov 2021 07:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Nov 2021 07:11 PM IST
सार

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। रावल ने नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Badrinath Dham News: Adi Guru Shankaracharya Gaddi was seated in Narasimha temple
गुरू शंकराचार्य, कुबेर और उद्धव जी की गद्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी सोमवार को नृसिंह मंदिर में विराजमान हो गई। इस दौरान मंदिर में पहुंचे तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान नृसिंह के दर्शन कर मनौतियां मांगीं। 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद कुबेर जी और उद्धव जी की उत्सव डोली के साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी को योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर लाया गया।

विज्ञापन


कुबेर जी और उद्धव जी की मूर्तियों को पांडुकेश्वर में स्थापित कर दिया गया, जबकि सोमवार को सुबह 10 बजे योग ध्यान बदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल व अन्य वेदपाठियों के नेतृत्व में गद्दी को जोशीमठ नृसिंह मंदिर लाया गया।
विज्ञापन


यहां मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। रावल ने नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, नृसिंह मंदिर के पुजारी संजय डिमरी, सुनील तिवारी, राजेंद्र चौहान, भूपेंद्र रावत, बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजय सती, स्वामी मुकुंदानंद जी महाराज और भगवती प्रसाद नंबूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह तक सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगे रावल
बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी अब छह माह तक देश के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगे। बदरीनाथ के रावल ग्रीष्मकाल में छह माह तक बदरीनाथ भगवान की पूजाओं का जिम्मा संभालते हैं, जबकि शीतकाल में वे छह माह तक विभिन्न मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही सनातन धर्म के कार्यों में लगे रहते हैं।


जबकि बदरीनाथ के धर्माधिकारी भी इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दौरान परंपरा है कि छह माह तक रावल और धर्माधिकारी कोई भी नदी-नाला पार नहीं कर सकते हैं। शीतकाल में छह माह तक रावल देश के विभिन्न प्रांतों में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में लगे रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed