फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham doors will be closed tomorrow 18 November recitation of Vedas stopped

Uttarakhand: बदरीनाथ धाम के कपाट कल होंगे बंद, आज लक्ष्मी मंदिर में होगा कढ़ाई भोग का आयोजन

Fri, 17 Nov 2023 01:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Nov 2023 01:35 PM IST
सार

इस साल अभी तक धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 18 लाख के पार हो चुकी है, जो अभी तक का रिकाॅर्ड है। बदरीनाथ धाम में इस साल मंगलवार तक 18 लाख 10 हजार तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Badrinath Dham doors will be closed tomorrow 18 November recitation of Vedas stopped
बदरीनाथ धाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत चल रही पंच पूजाओं के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को खडक पुस्तक की पूजा की गई। इसके बाद धाम में छह माह के लिए वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया गया और खडग पुस्तक गर्भगृह में रखी गईं।

विज्ञापन


शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग का आयोजन होगा और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया 14 नवंबर से पंच पूजाओं के साथ शुरू हुई। पहले दिन गणेश मंदिर और दूसरे दिन आदिकेदारेश्वर मंदिर व शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए। वहीं तीसरे दिन बृहस्पतिवार को विधि-विधान के साथ खडग पुस्तक पूजन किया गया और वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा होगी और कढ़ाई भोग लगाया जाएगा। 18 नवंबर को रावल स्त्री वेष धारण कर लक्ष्मी माता की प्रतिमा को भगवान बदरीनाथ के सानिध्य में रखेंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 लाख के पार हुई बदरीनाथ में यात्रियों की संख्या
अधिक से अधिक यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इस साल अभी तक धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 18 लाख के पार हो चुकी है, जो अभी तक का रिकाॅर्ड है। बदरीनाथ धाम में इस साल मंगलवार तक 18 लाख 10 हजार तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। धाम की यात्रा अंतिम चरण में है जिससे यात्री बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 10 हजार से अधिक और बुधवार को भी करीब 10 हजार यात्री धाम पहुंचे हैं। वहीं पिछले साल पूरे सीजन 17 लाख 60 हजार 646 यात्रियों ने दर्शन किए थे।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को समाधि पूजा के बाद आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को खड़क पुस्तक बंद करने के साथ ही धाम में छह माह से चल रहे वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो जाएगा। तीन दिनों तक धाम में गुप्त मंत्रों से पूजाएं होंगी और 18 नवंबर को धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

बुधवार को आदिकेदारेश्वर मंदिर में रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने आदि केदारेश्वर शिवलिंग को पके चावलों से ढककर समाधि पूजा की। धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने समाधि पूजा में सहयोग किया। उसके बाद आदिकेदारेश्वर शिवलिंग को समाधि रूप देकर भस्म एवं फूलों से ढका गया।



ये भी पढ़ें...Operation Silkyara: छह दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों का सब्र अब जवाब दे रहा... बोले- हमें कब बाहर निकालोगे

इस दौरान हक-हकूकधारी व तीर्थयात्रियों ने भगवान आदिकेदारेश्वर के दर्शन किए। पुजारी सोनू भट्ट तथा विशेश्वर प्रसाद डंगवाल ने अपराह्न तीन बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए। इसके बाद आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर में आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति की निर्वाण रूप में पूजा-अर्चना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed