फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: Transport Department prepared a list of private ambulance operators

Uttarakhand Lockdown: कोरोना वायरस के मद्देनजर परिवहन विभाग ने तैयार की निजी एंबुलेंस संचालकों की सूची

Sat, 28 Mar 2020 07:44 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Transport Department prepared a list of private ambulance operators
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस व केंद्र सरकार की ओर से 21 दिन का लाक डाउन घोषित किए जाने के बीच परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अधिक से अधिक एंबुलेंस का जुगाड़ शुरू कर दिया है वैसे तो अभी देश में इटली, स्पेन, अमेरिका, ईरान जैसे हालात नहीं हैं लेकिन यदि इन देशों जैसे हालात बनते हैं और अधिक से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो इसके लिए परिवहन विभाग ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं । इतना ही नहीं निजी एंबुलेंस संचालकों के साथ ही सिटी बस ऑटो टैक्सी मैथी संचालकों ने भी अपने स्तर से पहल करते हुए आरटीओ से मुलाकात कर कहा है कि उनकी गाड़ियों का कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आरटीओ डीसी पठाई ने बताया कि वैसे तो अभी 108 एंबुलेंस ही मरीजों को अस्पताल लाने व घर पहुंचाने के लिए पर्याप्त हैं लेकिन यह भविष्य में और अधिक एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो निजी एंबुलेंस संचालकों की मदद ली जाएगी जिसके लिए देहरादून के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार , रुड़की टिहरी, उत्तरकाशी में सभी जिलों में निजी एंबुलेंस संचालकों की सूची तैयार कर ली गई है। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर सिटी बसों, टैक्सी, मैक्सी व कैब को भी एंबुलेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा ।इसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed