फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amar ujala impact: uttarakhand police Help Women, Who lives in kalvert since One and Half Year

उत्तराखंड: अमर उजाला की खबर का असर, डेढ़ साल से कलवर्ट में रह रही महिला को पुलिस ने दिलवाया 'आशियाना'

Fri, 10 Apr 2020 07:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Apr 2020 07:55 PM IST
सार

  • पुलिस ने महिला के लिए खाद्यान्न सहित सभी जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई
  • उमर उजाला में खबर छपने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
Amar ujala impact: uttarakhand police Help Women, Who lives in kalvert since One and Half Year
कलवर्ट मेंरह रही महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चंपावत में लोहाघाट विकासखंड बाराकोट के लिंक रोड पर धारागाड़ विद्युत सब स्टेशन के पास डेढ़ साल से कलवर्ट में में रह रही अधेड़ महिला की पुलिस ने सुध ली है। पुलिस ने महिला को फरतोला गांव में शरण देकर इंसानियत का परिचय दिया। साथ ही उसके भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन


एसओ मनीष खत्री ने कलवर्ट में रह रही जयंती देवी के पास जाकर उसे सुरक्षित स्थान में पहुंचाने के लिए उसको मनाने की काफी कोशिशें की। एसओ ने बताया कि महिला लोगों के घास काटने के साथ अन्य कार्य कर अपना जीवन यापन कर रही थी। इससे पूर्व भी छह अप्रैल को वह महिला से मिले थे, उस दौरान भी उसे अन्य स्थान में रखने की बात कही थी, लेकिन महिला नहीं मानी थी। उस समय उसे राशन आदि दिया गया था।

विज्ञापन

खाली पड़े मकान में महिला को शिफ्ट किया

फरतोला के पूर्व प्रधान सुनील वर्मा और मनोज वर्मा के प्रयासों से महिला ने फरतोला गांव जाने के लिए सहमति दी। एसओ ने बताया कि फरतोला में एक खाली पड़े मकान में महिला को शिफ्ट कर दिया गया है। भोजन आदि की व्यवस्था करने के साथ चारपाई बिस्तर आदि सामान महिला के पास पहुंचा दिया गया है।


आगे भी पुलिस महिला का सहयोग करती रहेगी। एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपने को कोठेरा गांव निवासी बताया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने महिला को सुरक्षित स्थान में पहुंचाने के लिए एसओ मनीष खत्री के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed