फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Accident in Uttarakhand Chamoli Car caught fire on Gopeshwar Pokhari Road couple and son die on spot

चमोली में दर्दनाक हादसा: गांव से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरते ही लगी आग, ईई, पत्नी और बेटे की मौत

Thu, 23 Oct 2025 05:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Oct 2025 05:55 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: महिला अपने परिवार के साथ मायके से लौट रही थी। इस दौरान गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई।

विज्ञापन
Accident in Uttarakhand Chamoli Car caught fire on Gopeshwar Pokhari Road couple and son die on spot
कार में आग लगने से दंपती और बेटे की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर देवखाल के पास एक कार खाई में गिरकर अटक गई। फिर नीचे की सड़क पर गिरते ही उसमें आग लग गई। कार गिरते ही यूजेवीएनएल देहरादून में तैनात ईई और उनकी पत्नी बाहर छिटक गए। ईई की मौके पर मौत हो गई, जबकि रात साढ़े आठ बजे पत्नी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार में फंसे छोटे बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा आंशिक रूप से झुलसा है।

विज्ञापन


Haridwar: कोर्ट परिसर में घुसा हाथी; तोड़ने लगा गेट, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भाग कर बचाई जान, वीडियो
विज्ञापन


पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत विशाल के पाव गांव निवासी अरविंद त्रिपाठी परिवार के साथ दीपावली मनाने अपने ससुराल देवखाल आए थे। बृहस्पतिवार को वह अपने गांव विशाल लौट रहे थे। घर से 100 मीटर दूरी पर ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और नीचे भदूड़ा गांव की लिंक रोड पर अटक गई। फिर नीचे की सड़क पर गिरते ही कार में आग लग गई। हादसे में देहरादून में यूजेवीएनएल में तैनात ईई अरविंद त्रिपाठी (55) और पत्नी अनीता त्रिपाठी (51) कार से छिटक गए। हादसे में ईई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। उनका बड़ा बेटा अंबुज त्रिपाठी (24) और छोटा बेटा अनंत त्रिपाठी (21) कार के साथ नीचे सड़क जा गिरे। अंबुज कार से बाहर निकलने में सफल रहा जबकि अनंत कार से नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर देवखाल के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अंबुज और अनीता को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर चमोली और पोखरी थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। जिला अस्पताल के डॉ. दीपक नेगी ने बताया कि अनीता ने रात साढ़े आठ बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, आंशिक रूप से झुलसे अंबुज का इलाज चल रहा है।

चमोली कोतवाली के निरीक्षक अनुरोध व्यास ने बताया कि हादसे में दंपती और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कार में फंस गया शव
अनंत कार में फंस गया था जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। देर शाम तक अनंत का जला शव कार के अंदर ही फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव निकालने को कटर का प्रयोग किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed