{"_id":"642157264a20c83ab50f7f16","slug":"accident-in-purnagiri-two-real-brothers-drowned-in-sharda-river-while-taking-selfie-champawat-uttarakhand-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: सेल्फी लेते समय शारदा नदी में डूबे दो सगे भाई, पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए आए थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: सेल्फी लेते समय शारदा नदी में डूबे दो सगे भाई, पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए आए थे दोनों
Mon, 27 Mar 2023 04:50 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्णागिरि धाम (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्णागिरि धाम (चंपावत)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 27 Mar 2023 04:50 PM IST
सार
पूर्णागिरी में सोमवार को दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। नदी के किनारे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान एक भाई का संतुलन बिगड़ गया। वहीं दूसरा भाई उसे बचाने के चक्कर में डूबा गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
नदी में डूबे दो भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां पूर्णागिरि धाम में सोमवार को फिर हादसा हो गया। सेल्फी लेेते वक्त पैर फिसलने से बरेली के दो सगे भाई शारदा नदी में डूब गए। जल पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ के गोताखोर देर शाम तक खोजबीन में जुटे रहे लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खालिस्तानी आतंकवादी ने मुख्यमंत्री धामी को कॉल पर दी धमकी, पुलिस की बढ़ी टेंशन- जानिए क्या बोला
विज्ञापन
बरेली जिले के पुरेना आंवला निवासी राजू राजपूत (20) पुत्र प्रेमशंकर और उसका छोटा भाई मुकेश राजपूत (15) अपने चार दोस्तों के साथ रविवार शाम मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था। सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे दर्शन कर लौटने के बाद सभी ठुलीगाड़ से करीब दो किमी दूर टनकपुर-जौलजीबी रोड पर चरण मंदिर से पहले शारदा तट पर नहाने गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान राजू और उसका भाई मुकेश नदी तट पर एक बड़े पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। अचानक पैर फिसलने से दोनों शारदा नदी में गिर गए। बचाव के लिए दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन एकांत और दुर्गम स्थान होने के कारण किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दोनों की खोजबीन की जा रही है। मेला शुरू होने के बाद 19 दिन के अंदर पांच लोग शारदा नदी में डूबे चुके हैं।