फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pangolin, parkolin hunting in dehrdaun

बेखौफ शिकारियों ने किया दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन, पार्कोलिन का शिकार, अधपका मांस किया बरामद

Sat, 28 Mar 2020 07:44 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Pangolin, parkolin hunting in dehrdaun
- फोटो : File Photo
कोरोना वायरस के खौफ के बीच बेखौफ शिकारियों द्वारा दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन व पार्कोलिन जैसे दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने राजधानी के मोथरोवाला सपेरा बस्ती में औचक छापा मारकर दोनों वन्यजीवों का पका अधपका मांस बरामद कर लिया। जबकि आरोपी शिकारी दबिश दे रही रेस्क्यू टीम को चकमा देकर फरार हो गया। प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि आरोपी शिकारी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। प्रमुख वन संरक्षक जयराज को गोपनीय जानकारी मिली कि शिकारियों ने वन क्षेत्रों में जाकर पैंगोलिन (सल्लू सांप) व पार्कोलिन (साही) जैसे दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों का शिकार कर लिया है और उसका मांस पका रहें हैं । सटीक जानकारी मिलने के साथ ही प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून राजीव धीमान को कार्रवाई करने को कहा । आखिरकार आशारोड़ी के वन क्षेत्राधिकारी नत्थी लाल डोभाल की अगुवाई में विभागीय टीम ने मोथरोवाला सपेरा बस्ती में आरोपी शिकारी राकेश नाथ के घर पर औचक छापा मारा। हालांकि छापामार कार्रवाई से पहले आरोपी राकेश नाथ पुत्र किशन नाथ मौके से फरार हो गया जबकि टीम ने पैंगोलिन व पार्कोलिन का मांस बरामद कर लिया। प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि आरोपी के घरसे कछुआ भी बरामद किया गया है। राकेश नाथ के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण के अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed