{"_id":"56dad1144f1c1b302d8b4908","slug":"51-hundred-liter-milk-on-shivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर बंटेगा 5100 किलो केसरयुक्त दूध ","category":{"title":"Events","title_hn":"इवेंट्स ","slug":"events"}}
शिवरात्रि पर बंटेगा 5100 किलो केसरयुक्त दूध
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Mar 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
shivling
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि के मौके पर टपकेश्वर मंदिर में 5100 किलो केसरयुक्त दूध का वितरण होगा। इसके साथ ही कई किलो सामग्री से दिनभर यज्ञ होता रहेगा। रूद्री पाठ और यज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने अभी से पंडितों की भी बुकिंग करा ली है, जो दिनभर मंदिर में बैठकर अपने यजमानों के लिए पाठ करेंगे।
विज्ञापन
चारों पहल चलेगी पूजा
मंदिर के स्वामी किशन गिरी ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर चारों पहर ही पूजा की जाएगी। बाबा का विशेष अभिषेक होगा। बुजुर्गों और बीमारों को सहयोग करने के लिए सेवादार उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेला भी सज रहा है। वहीं माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की ओर से सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण हरिद्वार अर्द्धकुंभ में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
श्री पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर से शिवरात्रि के मौके पर श्री पृथ्वीनाथ जी का विशेष अभिषेक हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से होगा। इसके साथ ही दीयों से विशेष शृंगार होगा। सदाशिव पंचेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से मंदिर में महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
निकाला गया नगर कीर्तन
गढ़ी-डाकरा स्थित प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में महंत विश्वनाथ योगी के सानिध्य में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होकर सत्यनारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर होते हुए वापस मंदिर पहुंच संपन्न हुई। इस मौके पर महंत ने कहा कि जो भी सच्चे मन से श्री नागेश्वर महादेव जी की पूजा-अर्चना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। प्रभात फेरी में विनय नाथ, संगीता, मीना देवी, उमा देवी, भीम राणा, राजू मेहर, मुकेश, शकुंतला, विजय, नर्मदा आदि उपस्थित थे।