फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women can works at 10 pm in uttarakhand

रात दस बजे तक काम कर सकती हैं महिलाएं

Sat, 12 Jan 2013 01:05 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 12 Jan 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
women can works at 10 pm in uttarakhand

कामकाजी महिलाएं देहरादून समेत उत्तराखंड में शाम छह नहीं बल्कि रात दस बजे तक काम कर सकती हैं। हालांकि सामान्य तौर पर ड्यूटी का समय शाम सात बजे तक का रहेगा। इसके बाद महिला कर्मियों से काम लेने पर उन्हें घर तक छुड़वाने की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिष्ठान मालिक की होगी। शासन ने सेंट्रल लेबर एक्ट के आधार पर अगले तीन साल के लिए गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक कारखानों में काम करने वाली महिला कर्मचारी की दैनिक ड्यूटी शाम सात बजे तक होगी। यदि इसके बाद काम कराया जाता है तो कारखाना मालिक की जिम्मेदारी होगी कि वह महिला को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाए। पर किसी भी परिस्थिति में रात दस बजे के बाद महिला कर्मचारी से कारखाने या अन्य किसी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में काम नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


सिडकुल के एमडी और जिलाधिकारियों के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों को भेजे गए ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इसे लागू करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को यह खबर आई थी कि बाजार, दुकान, होटल, रेस्तरां और अन्य निजी प्रतिष्ठानों में महिलाएं शाम छह बजे के बाद काम नहीं कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह विनिता कुमार का कहना है कि शाम छह बजे के बाद महिलाओं के काम करने पर प्रतिबंध लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। यह काम श्रम विभाग का है। वैसे भी लेबर एक्ट में स्पष्ट व्याख्या है, इसलिए अलग से आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है। लेकिन यौन उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष होने के नाते मैं अलग से गाइडलाइन जारी करूंगी।

कुछ और निर्देश
-शाम सात बजे के बाद काम पर न आने पर नियोजक नौकरी से नहीं हटाएगा।
-किसी भी कार्य दिवस में नौ घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जाएगा।
- यह समय एक सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed