{"_id":"24fd2630-eaef-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"turn-on-the-50-percent-discount-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी आइए, 50 प्रतिशत डिस्काउंट पाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी आइए, 50 प्रतिशत डिस्काउंट पाइए
मसूरी/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के केदारघाटी में आई जल प्रलय के बाद पर्यटक स्थलों पर इसका व्यापक असर पड़ा है। मसूरी में 18 जून के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
पिछले 20 दिनों में नगर के होटलों में महज पांच फीसदी ऑकोपेंसी ही रह गई है। काबिलेगौर है कि नगर में जून के पूरे महीने और जुलाई के पहले पखवाड़े तक होटलों में करीब 80 से 95 फीसदी तक ऑकोपेंसी रहती थी। वह पांच फीसदी तक सिमट गई। जिससे पर्यटन व्यवसाय चौपट हो गया है।
विज्ञापन
पर्यटन से जुड़े रिक्शा, बोझा श्रमिक, पटरी, रेहड़ी व्यवसायी से लेकर आम व्यापारी और होटल उद्योग बुरी तहर प्रभावित हो गया है। पर्यटकों को रिझाने के लिए होटल एसोसियेशन, व्यापारी और अन्य संगठनों ने सोशल मीडिया समेत अनेक माध्यमों से सैलानियों को रिझाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
होटल एसोसियेशन के पदाधिकारियों और निजी तौर पर होटल स्वामियों ने मसूरी को बेहद सुरक्षित स्थान होने संबंधी जानकारियां शेयर की। साथ ही होटलों के कमरों में स्पेशल डिस्काउंट का ऑफर दिया।
अभी लगेगा लंबा वक्त
कलकत्ता में आयोजित टीटीएफ में शामिल होकर मसूरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उत्तराखंड होटल एसोसियेशन के प्रवक्ता और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सदस्य संदीप साहनी ने बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के मार्फत मसूरी, नैनीताल, कार्बेट समेत प्रमुख पर्यटक स्थलों में स्पेशल डिस्काउंट घोषित किया गया।
होटलियर्स अपनी वेवसाइट पर भी इसको प्रसारित कर रह रहे हैं। होटल व्यवसाय से जुड़े राकेश भदोला का कहना है कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों में विश्वास लौटाने में अभी कुछ महीने का वक्त लगेगा। फिलवक्त केदारघाटी में तबाही के चलते लोग समूचे उत्तराखंड में घूमना पसंद नही कर रहे हैं।