{"_id":"4301617e-7b31-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"swine-flu-cases-appeared-also-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देहरादून में स्वाइन फ्लू की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देहरादून में स्वाइन फ्लू की दस्तक
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू ने राजधानी में दस्तक दे दी है। दो मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के अस्पतालों को सतर्कता का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी भट्ट ने बताया कि दून में कुछ दिन पूर्व दस संदिग्ध रोगी आए थे। इनमें से दो लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। डॉ. भट्ट ने बताया कि एक रोगी सहारनपुर का रहने वाला है, जबकि दूसरी महिला रोगी दून के अजबपुर की है।
विज्ञापन
सहारनपुर निवासी रोगी 15 फरवरी को इंद्रेश अस्पताल में लाया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट दिल्ली भेजी गई थी। इसके बाद उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला पहले से मैक्स अस्पताल में भर्ती है। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि विभाग ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए जरूरी संसाधन तैयार रखने को कहा है।
बरतें सतर्कता
- किसी भी रोगी से हाथ मिलाने से परहेज करें।
- कुछ भी खाने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धो लें।
- आसपास किसी को सर्दी-जुकाम हो तो दूरी बनाए रखें।