फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new vehicles registration have been costly in uttarakhand

उत्तराखंड में नए वाहनों का पंजीकरण महंगा

Tue, 20 Nov 2012 02:24 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 20 Nov 2012 02:24 PM IST
विज्ञापन
new vehicles registration have been costly in uttarakhand

उत्तराखंड में नए चौपहिया वाहन का पंजीकरण अब मंहगा हो गया है। चौपहिया वाहनों के पंजीकरण पर एक मुश्त रोड टैक्स अब दो स्लैब में विभाजित कर दिया गया है। 10 लाख रुपये से कम कीमत के वाहनों पर अब वाहन मूल्य के ढाई फीसदी की जगह चार फीसदी टैक्स लगेगा, जबकि इससे मंहगे वाहनों पर पांच फीसदी की दर से टैक्स देना होगा। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


राज्यों में वाहन पंजीकरण शुल्क एक समान बनाने की कवायद में राष्ट्रीय परिवहन विकास काउंसिल ने न्यूनतम टैक्स दर 6 फीसदी करने की सलाह दी है। उत्तराखंड में अब तक राज्य गठन से पहले की टैक्स दर ढाई फीसदी लागू थी, जिसे एक साथ 6 फीसदी करने की बजाय सरकार दो चरणों में बढ़ाएगी। पहले चरण में न्यूनतम टैक्स दर चार फीसदी की गई है, जिसे बाद में बढ़ाकर छह फीसदी किया जाएगा।
विज्ञापन


महंगी कार तो ज्यादा टैक्स
नए चौपहिया वाहनों के पंजीकरण टैक्स में दो स्लैब बनाए गए हैं। पहले तीन लाख की कार खरीदने पर 7500 रुपये टैक्स लगता था, अब 12 हजार रुपये देना होगा। वहीं 10 लाख से ज्यादा मंहगी कारों पर टैक्स दोगुना हो गया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा, यूपी, पंजाब और चंडीगढ़ में टैक्स दरें 6 फीसदी से अधिक हैं। उत्तराखंड ने हिमाचल के बराबर स्लैब दर निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed