{"_id":"f7e3edf4-e1f8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"help-for-affected-military-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित सैन्य परिवारों को मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित सैन्य परिवारों को मिलेगी मदद
लैंसडौन/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा में जिन सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिजन हताहत हुए हैं उनके परिजनों को सेना की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। गंभीर घायलों को दो लाख और आंशिक घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी मिलिट्री सेक्रेटरी और कर्नल आफ द गढ़वाल राइफल्स एंड गढ़वाल स्काउट ले. जनरल एसए हसनैन ने दी।
उत्तराखंड की पल-पल की अपडेट
विज्ञापन
हसनैन रविवार को अपनी सेवानिवृत्ति के मौके पर गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में आयोजित विशेष सैनिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सेनाध्यक्ष से हुई बात
उन्होंने कहा कि उनकी सेनाध्यक्ष से इस संबंध में बात हुई है। सैनिक और पूर्व सैनिकों के प्रभावित परिजनों को आर्थिक सहायता देने के अलावा भारतीय सेना आपदा राहत कोष के लिए एक दिन का वेतन देगी। यह राशि 70 करोड़ के आस-पास बैठती है।
विज्ञापन
हसनैन ने कहा कि उत्तराखंड की आपदा ने हर वर्ग को भारी नुकसान पहुंचाया है। पीड़ित सैनिक परिवारों को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए भारतीय सेना का प्रयास जारी रहेगा।
टीम वर्क से बनी पहचान
ले.जनरल हसनैन ने सभी सैनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम वर्क के कारण ही भारतीय सेना को देश में विशेष स्थान प्राप्त है। चाहे कोई भी आपरेशन हो, उसमें सेना के ऊपर से लेकर निचले क्रम में सदस्यों ने मिलकर अपने काम को अंजाम दिया।
उन्होंने रेजीमेंट की उपलब्धियों को भी गिनाया। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए रेजीमेंट का सतत मिलाप कामयाब रहा है। भारतीय सेना अन्य रेजीमेंट में भी इसे लागू कर रही है।