फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alaknanda river destroyed srinagar

करोड़ों लील कर शांत हुई अलकनंदा

Wed, 19 Jun 2013 11:50 AM IST
श्रीनगर/अभिषेक बहुगुणा
श्रीनगर/अभिषेक बहुगुणा Updated Wed, 19 Jun 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
alaknanda river destroyed srinagar

अलकनंदा के रौद्र रूप से सहमे लोगों ने पिछली तीन रातें जाग कर गुजारी हैं। हालांकि अब नदी का क्रोध शांत हो गया है। मगर पीछे छूटे तबाही के मंजर दिल दहलाने वाले हैं। खुशकिस्मती से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अलकनंदा के गुस्से ने करोड़ों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन


सदानीरा अलकनंदा के गुस्से का खामियाजा सबसे ज्यादा एसएसबी एकेडमी को भुगतना पड़ा। यहां करीब 100 करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा खाद्यान्न एवं रसद आपूर्ति विभाग को 25 लाख का नुकसान हुआ है। भक्तियाना स्थित विभाग के गोदाम से साढ़े सात सौ कुंतल चावल, करीब 600 कुंतल गेहूं पानी में समा गया है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड और दस्तावेज भी मलबे में दफन
ऑफिस के पूरे रिकॉर्ड और दस्तावेज भी मलबे में दफन हो गए हैं। इंडियन ऑयल के कुकिंग गैस गोदाम को भी नुकसान पहुंचा है और 774 गैस सिलेंडर बह गए हैं। इनमें से करीब 500 घरेलू और 200 कमर्शियल सिलेंडर हैं और गोदाम को भी लाखों का नुकसान पहुंचा है। आईटीआई प्रशासन के मुताबिक सभी रिकॉर्ड भी पानी में बह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन के मुताबिक करीब 80 आवासीय भवनों में 10 फीट तक सिल्ट भर चुकी है। एक करोड़ का नुकसान निजी भवनों को हुआ है। नर्सरी, बाउंड्री वॉल और विभागीय वाहन मलबे में दफन हो गए हैं। ग्रेनेज बिल्डिंग, स्टोर और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा इंडियन ऑयल केरोसीन डिपो को भी नुकसान पहुंचा है और दो ऑयल टैंकर भी मलबे में दब चुके हैं।

ये हुआ नुकसान (अनुमानित)
एसएसबी एकेडमी-100 करोड़
खाद्यान्न एवं रसद आपूर्ति विभाग-25 लाख
गैस गोदाम-25 लाख
आईटीआई-12 करोड़
रेशम विकास विभाग-54 लाख
निजी भवन-80

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed