फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   35 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

35 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्रावण मास के अंतिम सोमवार 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्राचीन नीलकंठ धाम के दर्शन किए और जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। उधर, सोमवार को तीर्थनगरी के शिवालयों में भी दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

चांद्रमास के अनुसार श्रावण मास के अंतिम सोमवार को पौराणिक नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की आमद बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी में गंगा में डुबकी लगाने के बाद प्राचीन नीलकंठ धाम की यात्रा शुरू की। इस अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला सांध्यकालीन आरती के बाद तक जारी रहा। मेला कंट्रोलरूम के नोडल अधिकारी रामचरण के अनुसार सोमवार को सांध्यकालीन आरती तक 34 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर के दर्शन और जलार्पण कर चुके थे।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को तीर्थनगरी के शिवालयों में भी शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान प्राचीन वीरभद्र मंदिर, श्रीचंद्रेश्वर महादेव मंदिर, श्रीसोमेश्वर महादेव मंदिर, मुनिकीरेती स्थित अभिनव चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, स्वर्गाश्रम स्थित श्रीरामेश्वर मंदिर आदि शिवालयों में सुबह से दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की आमद बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपदा भी नहीं डिगा पाई शिवभक्तों की आस्था
ऋषिकेश। पहाड़ों में आई आपदा में भारी जनधन हानि के बावजूद आपदा का भय शिवभक्तों की आस्था को नहीं डिगा सका। हालांकि इस साल श्रावण यात्रा में बीते वर्षों के मुकाबले श्रद्धालुओं की आमद कम रही, इसके बावजूद साढ़े छह लाख से अधिक शिवभक्त प्राचीन नीलकंठ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। बीते जून माह में आई आपदा के चलते इस साल श्रावण यात्रा में बीते सालों के मुकाबले काफी कम श्रद्धालु पहुंचे। पौड़ी जिला प्रशासन और लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई से 19 अगस्त तक साढ़े छह लाख श्रद्धालुओं ने नीलकंठ के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed