{"_id":"11-67587","slug":"Dehradun-67587-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी कांधे के सहारे की जरूरत नहीं रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी कांधे के सहारे की जरूरत नहीं रही
Dehradun
Updated Sun, 28 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। नेत्रदान कितना महान कार्य है, इसकी बानगी सहारनपुर के इस रोगी से जानिये। इसने पूरे चार साल नेत्रहीन का जीवन गुजारा है। आंखों में संक्रमण के बाद कार्नियल अंधता हो गई।
कार्निया ट्रांसप्लांट के बाद रोगी की जिंदगी बदल गई। एक साल पहले तक यह रोगी दो लोगों के कांधे के सहारे हिमालयन इंस्टीट्यूट जोली ग्रांट अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में आया था। अब सहारनपुर से अकेले चेक अप के लिए आते हैं।
कुछ नियम कायदे की वजह से हम इस रोगी का नाम पता नहीं छाप रहे हैं। लेकिन इस रोगी की पूरी कहानी हम आपको बताएंगे। मकसद लोगों को सिर्फ नेत्रदान की अहमियत बताना है कि एक इंसान की अंधेरी जिंदगी किस तरह रोशन हो जाती है। हिमालयन इंस्टीट्यूट के नेत्र रोग विभाग की आई बैंक प्रभारी डा. नीती गुप्ता बताती हैं कि सहारनपुर के इस रोगी की दोनों आंखों में रोशनी नहीं थी।
विज्ञापन
आंखों में संक्रमण से अल्सर बना और फिर कार्निया खराब हो गई। रोगी इलाज के लिए कई जगह भटका। एक साल पहले जोली ग्रांट अस्पताल आया। जांच के बाद कार्निया ट्रांसप्लांट हुई। पट्टी हटी, आंख में रोशनी की किरण फूट पड़ी। 60 साल की उम्र में भी रोगी की जिंदगी सामान्य है। डा. गुप्ता बताती हैं कि चेक अप के लिए रोगी अकेले अस्पताल आ जाता है। सहारनपुर के इस रोगी की कहानी तो हमने आपको बतौर बानगी सुनाई है। इस तरह के 14 रोगी और हैं जिनकी आंखों की रोशनी बिल्कुल चली गई थी। लेकिन नेत्रदानियों की बदौलत आज वे सब कुछ अपनी आंखों से देख सकते हैं। नेत्रदानी खुद तो दुनिया से रुखसत हुए लेकिन दूसरों को आबाद कर गए।
---
कार्निया के ट्रांसप्लांट में रोगी का लगभग दो हजार रुपए खर्च आता है। सात-आठ सौ रुपए पैथोलोजिकल जांचों में खर्च होते हैं। इसके अलावा दवाओं और कन्ज्युमेबिल आइटम में बाकी पैसा खर्च होता है। बीपीएल कार्ड धारक के लिए सब कुछ मुफ्त है।
---
-जो रोगी कार्नियल अंधता से पीड़ित हैं और कार्निया ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं, वे ओपीडी में आकर चेक-अप कराएं। इसके बाद आई बैंक में रजिस्ट्रेशन करा लें। कार्निया मिलने पर जांच के बाद ट्रांसप्लांट हो जाएगा।
---
-अगर कोई व्यक्ति अपने परिजन के देहांत के बाद उसके नेत्र दान करना चाहता है तो वह जोली ग्रांट अस्पताल के आई बैंक प्रभारी को फौरन फोन कर दे। आई बैंक की टीम उसके घर आकर पार्थिव शरीर से नेत्र सुरक्षित कर लेगी।
---
.जोली ग्रांट अस्पताल के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरसी नागपाल ने बताया कि कार्नियल अंधता से पीड़ित 45 रोगी अभी लाइन में हैं। कार्निया मिलते ही ट्रांसप्लांट कर दिया जाएगा। अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरण और तकनीक उपलब्ध है।