फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशिक्षु शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

प्रशिक्षु शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों पर शुक्रवार को पुलिस टूट पड़ी। एक-एक प्रदर्शनकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पुलिस के लाठीचार्ज में 50 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए। उन्हें दून और कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशिक्षु शिक्षकों की ओर से पथराव में पुलिस की एक बस क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सैकड़ाें प्रशिक्षु शिक्षकों को हिरासत में ले लिया। इनमें 42 महिला प्रशिक्षुओं को सुद्धोवाला जेल भेजा गया। लेकिन देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति की मांग पर सरकार को 19 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया था। सरकार के स्तर पर कोई निर्णय न होता देख नाराज विभिन्न जनपदों के प्रशिक्षु शिक्षक शुक्रवार को दून में सड़क पर उतर आए। परेड ग्राउंड में एकत्र हुए प्रशिक्षु शिक्षकों ने राजपुर रोड होते हुए सीएम आवास कूच किया।
विज्ञापन


पुलिस ने हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इससे नाराज होकर प्रशिक्षु यहीं धरने पर बैैठ गए। मांग की गई कि आधे घंटे में सरकार जीओ जारी करे। लेकिन सरकार के स्तर पर कोई प्रतिनिधि बातचीत को नहीं पहुंचा तो प्रशिक्षुओं ने बेरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस बीच प्रशिक्षुओं की ओर से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे उत्तराखंड विशेष पुलिस की बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस के एक ओर से दो और दूसरी ओर से एक शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कुछ महिला प्रशिक्षु सड़क पर तो कुछ नाली में जा गिरीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें भी नहीं बख्शा। कई प्रशिक्षुओं के हाथ, सिर और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल 27 प्रशिक्षु शिक्षकों को दून और 23 को कोरोेनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


लाठीचार्ज के बाद लगाया जाम
लाठीचार्ज के बाद सैकड़ों प्रशिक्षु शिक्षक मौलिक नियुक्ति के शासनादेश, गिरफ्तार प्रशिक्षुओं को छोड़ने और लाठीचार्ज करने वाले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग पर हाथीबड़कला मार्ग पर धरने पर बैैठ गए। इससे यहां करीब ढाई घंटे जाम लगा रहा। एडीएम पीएस शाह और एसपी डा. जगदीश चंद ने प्रशिक्षुओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। प्रशासन के सीएम से वार्ता कराने और गिरफ्तार प्रशिक्षुओं को छोड़ने के आश्वासन पर शाम छह बजे जाम खोला गया।



सीएम बोले, 24 को आएगा जीओ
देहरादून। प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने देर शाम मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रशिक्षु शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक केएन सती ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मौलिक नियुक्ति का भरोसा दिलाया है। बताया कि सीएम ने कहा कि इस मामले में सेवा नियमावली में शासन स्तर पर जरूरी संशोधन किए जा चुके हैं। अब 24 जुलाई को कैबिनेट मीटिंग के बाद नियुक्ति का जीओ जारी कर दिया जाएगा। वार्ता में विधायक सुबोध उनियाल, प्रशिक्षु शिक्षक सुशील जोशी, रमेश मेहरा, हीरा सिंह रौतेला, नीलम तोमर शामिल थी। हालांकि, सती ने कहा कि जीओ जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed