{"_id":"11-66654","slug":"Dehradun-66654-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ही निकला चौकीदार का हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ही निकला चौकीदार का हत्यारा
Dehradun
Updated Wed, 10 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। फार्म हाउस में हुई चौकीदार की हत्या उसी के दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद हत्या के लिए प्रयोग की गई रॉड भी बरामद कर ली है। पुलिस कहना है कि हत्या की कारण अप्राकृतिक यौन संबंधों के लिए दोस्त पर दबाव डालना था।
सोमवार को बालावाला क्षेत्र में स्थित फार्म हाउस में चौकीदार ओम प्रकाश निवासी मोहकमपुर, संतोषनगर की लाश बरामद हुई थी। लाश के आसपास काफी खून फेला हुआ था जबकि टूटे हुए दांत भी बरामद हुए थे। ओम प्रकाश के पुत्र मनीष ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। कई लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ओमप्रकाश को आखिरी बार उसके दोस्त अमरनाथ (21) निवासी समस्तीपुर, बिहार के साथ देखा गया था।
पुलिस ने अमरनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह ओमप्रकाश का खास दोस्त था और दोनों अक्सर शराब पीकर फार्म हाउस में स्थित कोठी में रहते थे। रविवार को भी दोनों ने शराब पी, रात को सोने के वक्त ओमप्रकाश नशे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने पास में ही पड़ी रॉड से उसे पीटना शुरू कर दिया। ओमप्रकाश ने पहले भी दुष्कर्म का प्रयास किया था। रायपुर एसओ शंकर सिंह बिष्ट और एसओजी प्रभारी रवि सैनी के नेतृत्व में मामला का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी केवल खुराना ने ढाई हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।