{"_id":"11-65418","slug":"Dehradun-65418-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी बीनने के चक्कर में सांसत में पड़ी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी बीनने के चक्कर में सांसत में पड़ी जान
Dehradun
Updated Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र में गंगा में लकड़ी बीनना चार किशोरों को उस वक्त भारी पड़ गया, जब अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जान बचाने की कोशिश में चारों गंगा के बीच एक टापू पर चढ़ गए। पानी बढ़ता देख उन्होंने मदद की गुहार लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर बामुश्किल उन्हें सकुशल बाहर निकाला।
घटना आईडीपीएल विस्थापित क्षेत्र के गंगा तट पर भूरे शाह बाबा मजार की है। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर मनीष (16) पुत्र हरिबहादुर, शुभम (17) पुत्र सुरेंद्र, महेश (17) पुत्र अनिल थापा और रोहन ( 17) पुत्र प्रेम बहादुर सभी निवासी लेवर कॉलोनी, आईडीपीएल बारिश के दौरान गंगा में लकड़ी बीन रहे थे। इस बीच लकड़ियों की तलाश में चारों आगे निकल गए। देखते ही देखते अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और चारों तेज बहाव के साथ बहने लगे। उन्होंने किनारे आने की कोशिश की, लेकिन उफान को पार नहीं कर पाए और गंगा के बीच बने टापू पर चढ़ गए। डरे सहमे किशोरों ने मदद की गुहार लगाई। उफनाई गंगा में फंसे युवकों को देखकर तट पर हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश, थाना मुनिकीरेती और थाना लक्ष्मणझूला की जल पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। गंगा में करीब चार घंटे अभियान चलाने के बाद पुलिस ने देर शाम चारों को बामुश्किल सुरक्षित बचा लिए।