{"_id":"11-58188","slug":"Dehradun-58188-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैट लगने से घरेलू गैस सिलेंडर महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैट लगने से घरेलू गैस सिलेंडर महंगा
Dehradun
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियायती सिलेंडर : 430.50 रुपये
गैर रियायती सिलेंडर : 994.50 रुपये
देहरादून। राज्य सरकार की तरफ से वैट लागू कर दिए जाने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। अब सब्सिडी वाला सिलेंडर 430.50 रुपये और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 994.50 रुपये में मिलेगा।
मंगलवार को अचानक सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर पर पांच प्रतिशत वैट लागू कर दिया। इसकी सूचना गैस एजेंसियों को पहुंचा दी गई थी। इसके कारण मंगलवार रात बारह बजे से ही कीमतों में बढ़ोतरी हो गई। वैट के बाद रियायती सिलेंडर पर 20.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अभी तक इसकी कीमत 410 रुपये थी। इसी तरह बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर 48.50 रुपये महंगा हो गया। पहले यह सिलेंडर 946 रुपये का मिल रहा था। बुधवार को तकरीबन सभी गैस एजेंसियों से नए रेट पर सिलेंडर बिके। रेट में अचानक हुई वृद्धि को लेकर उपभोक्ता असमंजस में रहे। गैस एजेंसियों में पूरे दिन उपभोक्ता इसका कारण पूछते रहे। दून गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि तेल कंपनी की तरफ से रेट कंप्यूटर पर डल गए थे। पहले दिन उपभोक्ताओं को समझाना भारी हो गया था।