फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नवजात बेटे ने दम तोड़ा तो पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

नवजात बेटे ने दम तोड़ा तो पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। 28 दिन के नवजात शिशु की मौत से डिप्रेशन में आए पिता ने हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक साथ हुई बाप-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक अपने पीछे बीवी और बेटी को बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन

राजधानी के नेहरू कॉलोनी निवासी फरमान ऑटाें चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। फरमान के पहली बेटी हुई थी। 28 दिन पहले बेटे होने का उसका अरमान भी पूरा हो गया था। दूसरे दिन से ठंड ने शिशु को जकड़ लिया था। पिता ने तीमारदारी में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी, लेकिन निरंतर उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। काफी प्रयासों के बाद शिशु ने बुधवार शाम को दम तोड़ दिया। शिशु से लिपटकर मां तो काफी देर तक रोती रही, लेकिन फरमान की आंखों में आंसु नहीं आए। फरमान बिना कुछ बताए घर से निकल गया। अजबपुर फाटक के पास आत्महत्या करने के इरादे से हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर फरमान को पुलिस ने आराघर चौक के पास स्थित सीएमआई हॉस्पीटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फरमान की मौत की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग वहां आ गए। बेटे के बाद शौहर की मौत की खबर से बीवी का रोते-रोते बुरा हाल रहा। पुलिस ने फरमान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ नेहरु कॉलोनी अमरजीत सिंह का कहना है कि बेटे की मौत के बाद फरमान डिप्रेशन में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed