{"_id":"11-53835","slug":"Dehradun-53835-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप में चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शॉप में चोरी का खुलासा
Dehradun
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। पुलिस ने 24 नवंबर को भानियावाला स्थित राधे ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में तीन बदमाशाें को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ है। उनके तीन और साथियों की तलाश की जा रही है। चोरी के वक्त दुकान के पास सक्रिय रहे एक मोबाइल नंबर की मदद से पुलिस इन लोगों तक पहुंची।
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस ने अरुण, मुकेश और अमन निवासी सहारनपुर को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उनके पास से कुछ सोने के जेवर बरामद किए गए। आरोपी जेवरों को बेचने जा रहे थे। उनकी निशानदेही पर दुकान से चुराए गए करीब तीन लाख के जेवर बरामद हुए। पुलिस टीम को डीजीपी, डीआईजी और एसएसपी ने साढ़े सतरह हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।