{"_id":"11-53830","slug":"Dehradun-53830-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में अब 14 दिसंबर तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू में अब 14 दिसंबर तक होंगे दाखिले
Dehradun
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में बिना विलंब शुल्क दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 30 नवंबर की जगह 14 दिसंबर तक छात्र जनवरी सेशन में दाखिला ले सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आठ जनवरी तक प्रवेश लिया जा सकता है।
डीएवी पीजी कालेज इग्नू स्टडी सेंटर को-ऑर्डिनेटर डा. एचएस रंधावा ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय या फिर किसी स्टडी सेंटर से प्रॉस्पेक्ट्स लिया जा सकता है। इग्नू की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा भी है। इग्नू के विशेष कार्यक्रम के बारे में छात्रों को जानकारी देने के लिए 29 नवंबर को डीएवी पीजी कालेज में अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया जाएगा। इग्नू कार्यालय देहरादून की क्षेत्रीय निदेशक डा. आशा शर्मा ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। इग्नू ने इस वर्ष से जनवरी सेशन में कई नए कोर्स शुरू किए हैं। इसमें एमएससी मैथेमेटिक्स के साथ मास्टर्स एप्लीकेशन इन कंप्यूटर साइंस, पीजी डिप्लोमा इन हेल्थ मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन गेरिएटिक मेडिसन, पीजी डिप्लोमा इन एचआईवी मेडिसन, डिप्लोमा इन नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन और डिप्लोमा इन क्रिटिकल केयर नर्सिंग के कोर्स उपलब्ध होंगे।
इग्नू की वेबसाइट : www.ignou.ac.in