फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लड़कियों के लिए अलग टैलेंट सर्च प्रोग्राम का सुझाव

लड़कियों के लिए अलग टैलेंट सर्च प्रोग्राम का सुझाव

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ग्राफिक एरा में किया किया सातवीं साइंस कांग्रेस का उद्घाटन
विज्ञापन

उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक प्रयोग पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नेशनल टैलेंट सर्च प्रोग्राम की तर्ज पर लड़कियों के लिए अलग से टैलेंट सर्च फॉर गर्ल्स प्रतियोगिता होनी चाहिए। यह सुझाव सातवीं उत्तराखंड राज्य साइंस एंड टेक्नोलॉजी कांग्रेस में दिया गया। ग्राफिक एरा विवि में वुमन इन साइंस थीम पर आयोजित साइंस कांग्रेस का उद्घाटन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने किया। साइंस कांग्रेस में होने वाले ब्रेन स्ट्रॉमिंग सेशन के सुझाव राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। इस प्रस्ताव का मुख्यमंत्री ने खुले दिल से स्वागत किया।
तीन दिवसीय साइंस कांग्रेस में पहले दिन पांच ब्रेन स्ट्रॉमिंग सेशन हुए। ‘वुमन इन साइंस’ थीम पर आधारित सेशन में महिलाओं की साइंस में भागीदारी बढ़ाने पर मंथन हुआ। जीबी पंत विवि की बेसिक साइंस विभाग की डीन डा. उमा मलकानिया मुख्य वक्ता रहीं। साथ में डा. रीता बडोला, डा. अनिता पांडे, डा. राजेश्वरी रैना ने अपने विचार रखे। सेशन की को-ऑर्डिनेटर डा. वीना पांडे ने कहा कि मौका मिलने पर महिलाएं आगे आ रही हैं। सेशन में लड़कियों को साइंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में स्कॉलरशिप देने, महिलाओं के कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन करने, महिलाओं को शिक्षा और रोजगार में अवसर देने, साइंस एजूकेशन को बल देने, न्यूट्रीशनल बैलेंस, लोगों के माइंड सेटअप को बदलने के लिए प्रयास के सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

अन्य सत्रों में न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हाइड्रोकॉर्बन सस्टेनेबिलिटी एंड रिसाइकिलिंग, प्रोस्पेक्ट्स ऑफ एप्लाईड मैथेमेटिक्स और साइंस एंड इनोवेशन पर चर्चा हुई। विभिन्न सत्रों में उत्तराखंड में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग पर बल दिया गया। इन सत्रों की अध्यक्षता वीसी प्रो. एसके सिंह, प्रो. एसके पंत, प्रो. रंजन के मोहंती, टीफैक के पूर्व निदेशक आर साहा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री ने साइंस के जरिए प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके खोजने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साइंस इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यय में जो कमी है उसे धीरे-धीरे पूरा कर लिया जाएगा। यूकॉस्ट महानिदेशक डा. राजेंद्र डोभाल ने साइंस कांग्रेस के उद्देश्य और इसकी उपयोगिता पर जानकारी दी। उद्घाटन सत्र में राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डा. शैलेश नाइक, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री दिनेश अग्रवाल, ग्राफिक एरा विवि के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला, ग्राफिक एरा के चांसलर प्रो. आरसी जोशी, गढ़वाल विवि के वीसी डा. एसके सिंह, दून विवि के वीसी डा.वीके जैन, एनएएसआई के सलाहकार प्रो. एन पुरोहित भी मौजूद रहे।

तीन वैज्ञानिक सम्मानित
देहरादून। सातवीं साइंस कांग्रेस में तीन वरिष्ठ वैज्ञानिकों को उत्कृष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार पूर्व सचिव बायोटेक्नोलॉजी केंद्र सरकार डा. मंजू शर्मा, पूर्व कुलसचिव दून विवि प्रो. डीसी थपलियाल और निदेशक बिड़ला इंस्टीट्यूट प्रो. एके पंत को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक का पुरस्कार राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर के सहायक अध्यपक आत्मप्रकाश को दिया गया।

और दिन में दिखा तारामंडल
देहरादून। साइंस कांग्रेस में रसायन मेला, एटॉमिक और न्यूक्लियर एनर्जी पर आधारित बार्क की प्रदर्शनी और प्लेनेटोरियम आकर्षण का केंद्र रहे। स्पेक्स एनजीओ द्वारा बनाए गए प्रतिकात्मक तारामंडल को देख एहसास हुआ कि सच में आकाश में तारे निकल आए हैं। रसायन मेले में साइंस के जरिए टोने-टोटके या चमत्कारों की सच्चाई दिखाई गई। बार्क के स्टॉल में छात्रों ने जाना कि एटॉमिक एनर्जी सिर्फ विध्वंसक नहीं होती, इससे काफी संरचनात्मक कार्य भी होते हैं।

सोविनियर किया रिलीज
मुख्यमंत्री ने यूकॉस्ट की द एबस्ट्रैक्ट एंड सोविनियर बुक, उत्तराखंड स्टेट ऑफ द एन्वायरनमेंट, उत्तराखंड एसएंडटी विजन 2022, इको सिस्टम सर्विस और ग्राफिक एरा विवि की ग्राफिक एक्सप्रेस को रिलीज किया।


मुख्यमंत्री बोले मैं जोड़ने वाला हूं....
देहरादून। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने ग्राफिक एरा विवि के सब वे का शिलान्यास भी किया। शिलान्यास पर नारियल फोड़ने की रस्म से पहले मुख्यमंत्री हंसते हुए बोले ‘वैसे मैं तोड़ने में नहीं जोड़ने में विश्वास रखता हूं’। यह भी कहा कि ‘साइंस से मेरी पृथ्वी से चंद्रमा के समान दूरी है। पर मैं साइंस की महत्ता को पहचानता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed