{"_id":"11-53331","slug":"Dehradun-53331-11","type":"story","status":"publish","title_hn":" श्मशान घाट के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद
Dehradun
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। मेहूंवाला स्थित श्मशान घाट के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को सुलझ गया। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्थानीय लोगों और भट्टा मालिक राकेश बत्ता के बीच हुई वार्ता में श्मशान घाट के लिए रास्ता देने पर सहमति बन गई। यही नहीं, बत्ता घाट के विकास के लिए एक लाख रुपये आर्थिक मदद देने को भी तैयार हो गए।
मेहूंवाला में ईंट कारोबारी राकेश बत्ता की जमीन के पिछले हिस्से में वर्षों पुराना श्मशान है। इसका रास्ता बत्ता की जमीन के बीच से गुजरता था। बाद में बत्ता ने यह रास्ता जमीन के एक किनारे से दे दिया था। कुछ समय पूर्व जमीन पर प्लाटिंग के लिए यह रास्ता बदल दिया गया, साथ ही चहारदीवारी बना दी गई। कई दिन से दोनों पक्षों में इसे लेकर वार्ता चल रही थी। रविवार को बत्ता के लेट आने पर लोग भड़क गए और दीवार तोड़ डाली। सिटी मजिस्ट्रेट हरक सिंह रावत ने किसी तरह लोगों को शांत कराकर सोमवार को बातचीत का भरोसा दिलाया था। राकेश बत्ता के अनुसार वे पहले ही लोगों की भावनाओं को देखते हुए रास्ते और श्मशान के विकास के लिए रुपया देने को तैयार थे। दीवार भी श्मशान की सुरक्षा के लिए लोगों की सहमति से बनाई गई थी।