{"_id":"11-53319","slug":"Dehradun-53319-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में घटेगी बाहरी छोटी कारों की ‘आमद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में घटेगी बाहरी छोटी कारों की ‘आमद’
Dehradun
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। राज्य में रोड टैक्स में डेढ़ और ढाई फीसदी की बढ़ोत्तरी से आटोमोबाइल विशेषज्ञ भले ही कोई फर्क न पड़ने की बात दोहरा रहे हैं, लेकिन आरटीओ सूत्रों की मानें तो इससे छोटी कारों का मार्जिन कम होगा। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में रजिस्ट्रेशन कराने आने वालों में कमी संभावित है। अलबत्ता लग्जरी और बेहद महंगी कारों के रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य पहले की तरह पसंदीदा बना रहेगा।
ट्रैफिक जाम समेत जेब के अनुकूल होने केकारण कांपेक्ट कारें लोगों की पसंद बनी हुई हैं। 10 लाख से अधिक कीमत वाली कारों पर रोड टैक्स ढाई प्रतिशत से बढ़ाकर पांच फीसदी कर दिया गया है, वहीं 10 लाख से कम कीमत वाली कारों पर इसे ढाई प्रतिशत से बढ़ाकर चार फीसदी किया गया है। यूपी की ही बात करें तो दोनों राज्यों में बेहद कम अंतर रह गया है। इसका असर पड़ने की संभावना है।
दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन
आरटीओ में हर माह तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा बाहरी प्रदेशों की गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होता है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या यूपी की गाड़ियों की होती है। टैक्स बचाने के लिए वह उत्तराखंड का रुख करते हैं।
विज्ञापन
ग्राहक बेहद जागरूक, नहीं पड़ेगा कोई असर
प्रिंस चौक स्थित आटोमोबाइल डीलर अतुल अग्रवाल के अनुसार रोड टैक्स की बढ़ोत्तरी को लेकर ग्राहक पहले से ही अवगत था। उसे मालूम था कि ऐसा होने वाला है। बिक्री पर इसका कोई असर नजर नहीं आएगा।