{"_id":"11-53265","slug":"Dehradun-53265-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान के रास्ते को लेकर हंगामा, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान के रास्ते को लेकर हंगामा, जाम
Dehradun
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। मेहूंवाला में वर्षों पुराने श्मशान घाट का रास्ता बंद करने के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगाें ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने श्मशान के एक ओर बनी दीवार तोड़ डाली और करीब पौन घंटे तक शिमला बाईपास पर जाम लगाए रखा।
मेहूंवाला में ईंट कारोबारी राकेश बत्ता की जमीन के पिछले हिस्से में वर्षों पुराना एक श्मशान है। इसका रास्ता बत्ता की जमीन के बीच से गुजरता था। बत्ता ने जमीन के एक किनारे से रास्ता दे दिया था। अब कुछ समय पूर्व जमीन पर प्लाटिंग शुरू की गई तो यह रास्ता भी बंद कर दिया गया। कई दिन से दोनों पक्षों में इसे लेकर वार्ता चल रही थी। रविवार को भी बात होनी थी, लेकिन बत्ता नहीं पहुंचे। इस पर स्थानीय लोग भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर पटेलनगर अर्जुन सिंह रावत और सिटी मजिस्ट्रेट हरक सिंह रावत ने किसी तरह लोगाें को समझाया। तय हुआ कि सोमवार (आज) को बत्ता और स्थानीय लोगों के बीच वार्ता के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।