फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हिमालय को पर्यावरण राजधानी घोषित किया जाए : जोशी

हिमालय को पर्यावरण राजधानी घोषित किया जाए : जोशी

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। हिमालय को पर्यावरण राजधानी घोषित किया जाए। सकल घरेलू उत्पाद की तर्ज पर पर्यावरण सूचकांक की धारणा विकसित की जाए। हिमालय के संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम शुरू की जाए। इन्हीं मुद्दों को लेकर पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में 20 नवंबर से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से देहरादून तक साइकिल यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में उत्तराखंड के 72 वर्षीय दयाराम नौटियाल शामिल होंगे तो 19 वर्षीय स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा रेनु सकलानी भी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमला पैलेस होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अनिल जोशी ने बताया कि यात्रा के पड़ाव में सात राज्य, 55 जिले और एक हजार से अधिक गांव आएंगे। दिसंबर के आखिर में यात्रा देहरादून में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान लोगों को हिमालय को बचाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही गांवों की आर्थिक स्थिति को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर एक बहस शुरू की जाएगी। गांवों के उत्पादों का इस्तेमाल कर शहरी लोग मालामाल हो जाते हैं, लेकिन किसान की स्थिति में बदलाव नहीं आता। जोशी ने कहा कि भोगवादी संस्कृति में जल, जंगल और जमीन की बात काफी पीछे छूट गई है। यह भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है। यही कारण है कि किसानों का खेती से मोह भंग होने लगा है। इन मुद्दों पर यात्रा के दौरान लोगों से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


ये होंगे साइकिल यात्रा में
अनिल प्रकाश जोशी, दयाराम नौटियाल, द्वारिका प्रसाद सेमवाल, मनमोहन नेगी, विनोद खाती, सत्यपाल रमोला, रजना कुकरेती, रेनु सकलानी, दीपक चौधरी, सतेंद्र पंवार और पाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed