{"_id":"11-53143","slug":"Dehradun-53143-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से अपहृत छात्रा दून में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर से अपहृत छात्रा दून में मिली
Dehradun
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। बारहवीं की एक छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर चार युवक जबरन सहारनपुर से दून ले आए। यहां उसे मन्नूगंज स्थित एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। उसके साथ दुराचार का भी प्रयास किया गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छात्रा को मुक्त कराया। आरोपी फरार हो गए। देर शाम छात्रा के परिजन उसे लेकर सहारनपुर रवाना हो गए।
दूधलीवाला सहारनपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल की नौगजियापीर निवासी12वीं की छात्रा के अनुसार वह शुक्रवार सुबह अपने पिता के साथ स्कूल गई। पिता से उसे स्कूल की गली में छोड़ने के बाद चले गए। जैसे वह गली में पहुंची, वहां खड़े चार युवकों ने उसे पकड़कर कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। दोपहर में उसे जब होश आया तो उसने खुद को एक मकान में बंद पाया। युवकों ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। लेकिन विरोध करने पर युवक उसे वहीं बंद कर कहं चल गय। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले चारों आरोपी वहां से भाग निकले थे। पुलिस के अनुसार तीन युवक मन्नूगंज में टेलरिंग का काम करते हैं। जबकि एक सहारनपुर में रहता है। छात्रा को जबरन उठाकर यहां क्यों लाया गया। इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश भी शुरू हो गई है।