{"_id":"11-53142","slug":"Dehradun-53142-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘क्राकरोज’ कराएगा हिप-हॉप फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘क्राकरोज’ कराएगा हिप-हॉप फेस्टिवल
Dehradun
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। डांस इंडिया डांस फेम क्राकरोज यानी दून के राघव जुयाल जल्द ही दिल्ली में देश-विदेश के हिप-हाप डांसर्स और रैपर्स को जुटाने वाले हैं। यू ट्यूब चैनल के साथ राघव का यह आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा। यही नहीं, राघव जल्द ही एक एलबम भी लाने वाले हैं। इसके गाने हनी सिंह के गानों को शब्द देने वाले रफ्तार लिख रहे हैं। दिवाली पर छुट्टियां बिताने घर पहुंचे राघव ने ‘अमर उजाला’ से भावी योजनाओं पर बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
राघव ने बताया कि इन दिनों वह देश-विदेश में लाइव परफारमेंस दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिप-हाप फेस्टिवल दून में कराना चाहते थे, लेकिन यहां विदेशी कलाकारों का पहुंचना आसान नहीं होता। इस दौरान राघव ने उत्तराखंड में कला-संस्कृति को बढ़ावा न देने पर सरकार से नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि उनका शेड्यूल काफी व्यस्त है, लेकिन इसके बीच भी वह दोस्तों के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। दिवाली पर उन्होंने दोस्तों संग खूब मस्ती की। वह जनवरी में फिर दून आएंगे। यहां ओएनजीसी के डांस कंपीटिशन में उन्हें जज के रूप में बुलाया गया है।
खास बच्चों के लिए करना है काम
राघव की इच्छा विशेष बच्चों के लिए नि:शुल्क वर्कशाप करने की है। राघव ने बताया कि वह दून के कुछ ऐसे स्कूलों, आश्रमों से संपर्क कर रहा है।
ठुकरा दिया बिग बॉस का आफर
राघव के मुताबिक उन्हें बिग बॉस के घर में जाने का आफर मिला था, लेकिन वहां कदम-कदम पर राजनीति है। राघव का कहना है कि राजनीति से उन्हें नफरत है। यह बुरी चीज है, हर कोई अपनी जेब भरने में जुटा रहता है। वह किसी ऐसी जगह काम नहीं करना चाहते, जहां राजनीति हावी हो।