फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खनन माफियाओं ने प्रशासनिक टीम घेरी

खनन माफियाओं ने प्रशासनिक टीम घेरी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। अवैध खनन से लदे वाहनों को पकड़ने गई प्रशासनिक टीम को खनन में लगे लोगों ने रविवार को घेर लिया। इसकी सूचना जब तहसील प्रशासन को हुई तो उनके हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में तहसील से 50 राजस्वकर्मियों को बुलाया गया तब जाकर खनन करने वाले पीछे हटे। इसके बाद तहसीलदार ने छह ट्रैक्टर ट्रालियां तहसील परिसर लाकर जब्त कराई।
विज्ञापन

एक्कड़ के पास पथरी रोह से छह ट्रैक्टर-ट्रालियों में अवैध खनन सामग्री भरकर ले जाई जा रही थी। सूचना पर तहसीलदार ने पांच कर्मियों की टीम मौके पर भेज खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों को पकड़ लिया। माफियाओं ने फटाफट ग्रामीणों को एकत्रित कर प्रशासनिक टीम का घिराव कर लिया और वाहनों को लेकर भागने लगे। तहसीलदार शाहिद हुसैन ने फोन से 50 से ज्यादा तहसील कर्मियों को तत्काल एक्कड़ गांव पहुंचने के निर्देश दिए। भारी तादाद में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तब जाकर खनन करने वाले मौके से खिसके। इसके बाद खनन से लदे वाहनों को तहसील परिसर पहुंचाया जहां इन्हें जब्त कर लिया गया है। प्रशासनिक टीम में लेखपाल संजय सैनी, रमेश चंद्र, अमीन अफजल, आदेश, कुंवर पाल, अरुण चौधरी, मनोज बडाकोटी और जयचंद आदि मुख्य रुप से शामिल रहे। संजय सैनी ने बताया कि सभी ट्रैक्टरों पर जुर्माने की कार्यवाही कर डीएम के पास फाइल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed