फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब सिम देने में नहीं कर पाएंगे धांधली

अब सिम देने में नहीं कर पाएंगे धांधली

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। सिम कार्ड विक्रेता व्यवसाय के नाम पर अब सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं कर सकेंगें। एक ही आईडी को स्कैन करा कई कनेक्शन बांटना उनके लिए आसान नहीं होगा। बीएसएनएल ने उन पर नकेल कसने की कवायद की है। इसके तहत ग्राहक को नए कनेक्शन के लिए नया कस्टमर एप्लिकेशन फार्म भरना होगा। इस पर यूनिक आईडी होगी और फोटो कापी किया गया फार्म मान्य नहीं होगा। उपभोक्ता को सिम लेने के बाद अपने सिम से बीएसएनएल के काल सेंटर पर 1507 डायल कर अपनी पहचान और फार्म में भरे विवरण का वेरिफिकेशन कराना होगा। इस प्रक्रिया में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसके बाद ही सिम कार्ड एक्टिवेट होगा। यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


फर्जी तरीके से सिम कार्ड कनेक्शन लेना प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। ज्यादा जानकारी बीएसएनल के काल सेंटर संख्या 1503 से हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

--अनिल कुमार वर्मा, जीएम (मोबाइल), बीएसएनएल

सिमकार्ड के वेरिफिकेशन के लिए समय दिए जाने और इस बीच उसके चालू हो जाने की स्थिति में उसके गलत इस्तेमाल का खतरा बना रहता है। ऐसा न हो, इसके लिए निर्देश डीओटी की ओर से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--एमपी गुप्ता, डीजीएम, बीएसएनएल

बगैर पते के चल रहे सिम किए जा रहे ब्लाक
बीएसएनएल ने तत्परता बरतते हुए बगैर पते के चल रहे सिम कार्डों का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है। ऐसे नंबरों पर फोन कर लोगों से आईडी मंगाई जा रही है। जिन नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा है, उन्हें ब्लाक किया जा रहा है। अलबत्ता अन्य निजी मोबाइल कंपनियों का बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed