{"_id":"11-52744","slug":"Dehradun-52744-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर की आंख बचा बदल दिया मावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर की आंख बचा बदल दिया मावा
Dehradun
Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। मिलावटखोर किस तरह खेल कर रहे हैं, इसका नमूना बृहस्पतिवार को हनुमान चौक पर देखने को मिला। यहां सैंपलिंग करने पहुंचे अफसरों की आंख बचा दुकानदार ने मावा ही बदल दिया। फार्म भरने की औपचारिकता के बीच पुराने मावे पर नए मावे की पालीथिन पलट यह सारा खेल हुआ। अलबत्ता अफसरों ने तेजी दिखाते हुए बजाए इस मावे की सैंपलिंग करने के फ्रिज के भीतर रखे मावे से सैंपल भरे।
दोपहर तकरीबन दो बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मिलावट की मंडी कहे जाने वाले क्षेत्र हनुमान चौक पहुंची थी। यहां से मावे और पनीर के कुल मिलाकर चार सैंपल लिए। अनिल मावा भंडार, जैन मावा भंडार और ज्वाला डेयरी से मावे के नमूने भरे गए, जबकि गढ़वाल डेयरी से पनीर की सैंपलिंग हुई।
पूरे शहर में इसी क्षेत्र में मावे की सप्लाई होती है। त्योहारी सीजन में खास तौर पर यहां मिलावटी मावे की खपत बढ़ जाती है। दिवाली के मद्देनजर खास तौर पर इस क्षेत्र में प्रतिष्ठानों से सैंपलिंग हुई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर-निगम क्षेत्र रमेश सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर रचना लाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश पीसी जोशी, सुपरवाइजर सुंदर लाल शामिल रहे।