{"_id":"47727","slug":"Dehradun-47727-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब पकड़कर ला रहे टीम से पुलिस ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब पकड़कर ला रहे टीम से पुलिस ने की मारपीट
Dehradun
Updated Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। एक टाटा शफारी में 13 पेटी अवैध शराब पकड़कर ला रही आबकारी विभाग की टीम को नशे में धुत रानीपोखरी पुलिस के कुछ सिपाहियों ने पीटा डाला। यही नहीं बिना बात सुने उन्हें जबरन थाने ले जाया गया और वहां भी उनसे मारपीट की गई। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। आबकारी सिपाही थाने में ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर आबकारी और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ ऋषिकेश स्वतंत्र कुमार सिंह और जिला आबकारी अधिकारी वहां पहुंचे। देर रात तक मामले को लेकर थाने में हंगामा चलता रहा। सीओ ने जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
आबकारी विभाग की टीम को रानीपोखरी क्षेत्र में कुछ शराब तस्करों की सूचना मिली। टीम उनकी तलाश में गई। अवैध शराब हरियाणा नंबर की एक सफारी में लाए जाने की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। पुलिस और आबकारी टीमें उस सफारी की तलाश करने लगीं। आबकारी टीम ने जंगल से सफारी को पकड़ लिया। मगर उसमें सवार तस्कर भाग निकले। टीम शराब को लेकर शहर की ओर आने लगी तो थाने से कुछ आगे आते ही पुलिसकर्मियों ने तस्कर समझकर सफारी को रोक लिया। शादी वर्दी में सफारी लेकर आ रहे आबकारी कर्मचारियों ने उन्हें अपना परिचय दिया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस पर पुलिसकर्मियों ने आबकारी कर्मचारियों की पिटाई कर दी। उनको जबरन पकड़कर थाने लाया गया। वहां भी उनसे मारपीट की गई। जिसमें एक आबकारी सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना आने के बाद आबकारी सिपाही थाने पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ ऋषिकेश स्वतंत्र कुमार सिंह वहां पहुंचे। कुछ ही देर बाद आबकारी अधिकारी टीके पंत भी वहंा पहुंचे। देर रात आरोपी पुलिसकर्मी थाने से गायब बताए जा रहे थे। जबकि आबकारी विभाग के कर्मचारी देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे की मांग केा लेकर थाने में हंगामा करते रहे। इस पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात एसएसपी नीरू गर्ग ने भी कही है।