फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Youth shot dead on highway

भाकियू जिला उपाध्यक्ष के भतीजे को गोली से उड़ाया 

Thu, 30 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के भतीजे और आईलेट्स की तैयारी कर रहे छात्र लवदीप सिंह (18) की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग से गुजर रहा बाइक सवार राहगीर भी हाथ में गोली लगने से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

एसपी, एएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। परिवार वाले भी किसी तरह की रंजिश और विवाद से इंकार कर रहे हैं। अभी तक की जांच में दो नाम सामने आए हैं। आरोपी भी उसी के उम्र के छात्र बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर पचपेड़ा गांव निवासी फार्मर अमरीक सिंह का पुत्र लवदीप सिंह इंटरमीडिएट पास करने के बाद आईलेट्स की कोचिंग पूरनपुर के अशोक नगर इलाके में कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह रोज की तरह वह कोचिंग गया था। शाम पांच बजे के बाद कोचिंग से घर के लिए निकला था। पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर जेसीज स्कूल के पास पहुंचते ही कुछ युवकों ने उसे रोका और उस पर गोली चला दी। गर्दन में गोली लगने से लवदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मार्ग से गुजर रहे करनापुर गांव निवासी धर्मप्रीत सिंह (17) हाथ में गोली लगने से लहूलुहान हो गए। आरोपी मौके से भाग गए। आननफानन में घायलों को सीएचसी पूरनपुर भिजवाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने लवदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed