फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Wife burnt alive, death

पत्नी को जिंदा जलाया, मौत

Tue, 13 Feb 2018 11:17 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Tue, 13 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Wife burnt alive, death
गांव में एकत्र लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पत्नी के चरित्र पर संदेह ने घर तबाह कर दिया। पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को जिंदा जला दिया। सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना के बाद उसके परिवार के लोग फरार है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


तालग्राम थानाक्षेत्र के ढिपारा निवासी अंसार पुत्र शमद्वनी का निकाह डेढ़ साल पहले मैनपुरी, बेबर के चिरौरा निवासी अब्दुल गफूर की 24 वर्षीय बेटी हिना से हुआ था। निकाह के बाद से अंसार अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने के साथ उसे प्रताड़ित करता था। चार माह से हिना मायके में रही रही थी। 11 फरवरी को अंसार और उसके परिवार के लोग पंचायत के बाद उसे ससुराल ढिपारा ले आए थे। सोमवार रात अंसार परिजनों के साथ एक राय होकर घर में हिना पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। हिना की चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाने के बाद हिना को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ मेडिकल कालेज पहुंचे नायाब तहसीलदार अवनीश कुमार और सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने हिना के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि उसके पति ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी है। इधर, घटना के बाद से अंसार और उसके परिवार के लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिना की मां अमाना बेगम ने थाने में अंसार समेत ससुर शमुद्वीन, सास फिरोजा बेगम, ननद परवीन, जेठ शानू के खिलाफ बेटी को जिंदा जलाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति अंसार को गिरफ्तार कर लिया है।  जबकि परिवार के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। सीओ ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed