फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   wife bites to police, husband torn costume

पत्नी ने पुलिसवाले को दांत से काटा, पति ने वर्दी फाड़ी

Tue, 05 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Tue, 05 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
wife bites to police, husband torn costume
पत्नी ने पुलिसवाले को दांत से काटा, पति ने वर्दी फाड़ी - फोटो : Amar ujala
दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर चौकी में आई शिकायत को लेकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे पटवी चौकी इंजार्च से एक पक्ष से दंपति ने मारपीट शुरू कर दी और इंचार्ज के हाथ पर महिला ने दांत से काट खाया। उसके बाद उसने अपने पति के साथ मिलकर उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मौके से महिला को काबू किया,  जबिक वहां से फरार हुए पति को देरशाम को काबू कर लिया। पुलिस ने दंपति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजोखरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पटवी चौंकी के क्षेत्र में आने वाले गांव फतेहगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों ने सोमवार को पटवी चौकी में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद पटवी चौंकी प्रभारी अपनी टीम व महिला कांस्टेबल के साथ फतेहगढ़ गांव में मौके पर पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद जांच के दौरान एक पक्ष से दंपति ने चौंकी इंचार्ज एएसआई के साथ हाथापाई शुरू कर दी और वर्दी फाड़ दी। देखते की देखते महिला ने इंचार्ज के हाथ पर काट खाया। जिसके बाद इंचार्ज के हाथ से खून बहने लगा और वह घायल हो गया।  देखते ही देखते महिला का पति मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने महिला को काबू कर लिया। इसके बाद इंचार्ज का पंजोखरा स्थित सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने इंचार्ज की शिकायत पर आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। देरशाम तक फरार पति को भी काबू कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed