फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   WATCHMAN DEADBODYY

झाड़ियों में पड़ा मिला चौकीदार का शव

Fri, 08 Jun 2018 01:02 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 08 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
WATCHMAN DEADBODYY
administration - फोटो : sample
ललितपुर। बृहस्पतिवार की सुबह राजघाट बांध के स्टोर में तैनात चौकीदार का शव अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने कालोनी में रहने वाले विपक्षियों पर हत्या कर शव को फेंक देने के आरोप लगाए हैं।  
विज्ञापन

जनपद के राजघाट बांध की कालौनी निवासी रामदयाल प्रजापति(50वर्ष) पुत्र जालम राजघाट बांध में चौकीदार के पद पर तैनात था। बुधवार को वह दूध लेने की बात कहकर अपनी बाइक से घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगें, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह जब उसका पड़ोसी सूरज सिंह, दयाराम व अंशु रामदयाल की खोजवीन कर रहे थे। तभी उन्हें रामदयाल का शव सीमेंट स्टोर के पास स्थित झाडिय़ों में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। यह देख उन्होंने मृतक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मृतक का शव नीला पड़ गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक पुत्र व तीन पुत्री हैं।  
विज्ञापन


मृतक के भाई ने लगाए हत्या के आरोप
रामदयाल के भाई ग्यासी ने बताया कि 22 मई को कस्बे में रहने वाली एक युवती किसी के साथ भाग गई थी। इस मामले में युवती के परिजनों ने विगत 23 मई को पुलिस को शिकायती पत्र देकर मृतक पर आशंका व्यक्त की थी। ग्यासी का आरोप है लडक़ी के परिजनों ने राजीनामा करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी और न देने पर आठ दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मांग पूरी न होते देख विपक्षीगणों ने उसकी हत्या कर शव को झाडियों में फेक दिया। गौरतलब है कि सीमेंट स्टोर से करीव सौ मीटर दूर जहां चौकीदार का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था, वहीं उसके चंद कदम दूर उसकी पेंट, चप्पले, तौलिया व बाइक पड़ी हुई थी। मृतक के हाथ व जांघ पर चोटों के निशान थे। मृतक का शरीर नीला पड़ गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मौत की नहीं हुई पुष्टी
मृतक के शरीर पर चोटो के निशान थे, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत नहीं हुई है। मौत का कारण इस पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है, जिसकों जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
- डा.एसके गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed