{"_id":"63f5f33a3e877ea5b101c66a","slug":"vigilance-team-from-panchkula-in-jind-caught-asi-taking-bribe-of-ten-thousand-rupees-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: दस हजार रुपये की रिश्वत लेता ESI काबू, पंचकूला से आई थी विजिलेंस की टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: दस हजार रुपये की रिश्वत लेता ESI काबू, पंचकूला से आई थी विजिलेंस की टीम
Wed, 22 Feb 2023 04:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 22 Feb 2023 04:19 PM IST
सार
जींद के एक ईएसआई दस हजार रुपये की रिश्वत लेने की एवज में पंचकूला विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एएसआई नेकीराम एक युवती की मौत के बाद उसकी विसरा रिपोर्ट मधुबन से लाने की एवज में रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जींद के सदर थाना नरवाना में कार्यरत ईएसआई नेकीराम को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पंचकूला विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ काबू कर लिया। नेकीराम एक युवती की मौत के बाद उसकी विसरा रिपोर्ट मधुबन से लाने की एवज में रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
पीड़ितों को बार-बार कटवा रहा था चक्कर
विजिलेंस के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि गांव सुदकैन कलां निवासी सुरेश कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की थी। सुरेश कुमार की बहन की मौत 2022 में सांप के काटने से हुई थी। परिवार के लोगों को विसरा रिपोर्ट का इंतजार था। यह विसरा रिपोर्ट उनको किसी कार्य के लिए चाहिए थी। नेकीराम बार-बार उनको रिपोर्ट नहीं मिलने की बात कहकर टरकरा रहा था। आखिरकार उसने मधुबन से रिपोर्ट लाने की एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस पंचकूला की टीम नरवाना सदर थाना पहुंची और सुरेश कुमार को रुपये देकर नेकीराम के पास भेज दिया। नेकीराम ने जैसे ही रुपये लेकर जेब में डाले, तुरंत विजिलेंस की टीम ने उसके काबू कर लिया।
विज्ञापन