फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Ukedi and nominations made by six people, including a BSP

यूकेडी व बसपा प्रत्याशी सहित छह लोगों ने नामांकन कराए

Thu, 26 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर रुद्रपुर विधानसभा सीट के लिए बुधवार को बसपा प्रत्याशी जसवंत सिंह, उक्रांद प्रत्याशी बीडी कांडपाल के अलावा 4 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए।  

नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी बीडी कांडपाल ने एसडीएम के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। उनके साथ कांति भाकुनी, चंपा पांडेय, गीता देवी, सुनीता, मोहन सिंह, अशोक, कमलेश, हेमंत गिरि, माया देवी आदि भी मौजूद थे। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी जसवंत सिंह ने भी समर्थकों के साथ जुलूस प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


वहीं पिछली बार आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ चुके संजय साहनी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। नामांकन के समय उनके साथ सुमित रस्तौगी, लक्ष्मण सिंह, बसंत सिंह, सुमित आनंद, राजा राम, सूरज कश्यप, मधू, असलम, पवन आदि मौजूद थे। इसके अलावा इंकलाबी मजदूर केंद्र समर्थित प्रत्याशी कैलाश चंद्र भट्ट ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भट्ट ने इससे पहले मजदूर संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ ट्रांजिट कैंप फुटबाल मैदान से विभिन्न मार्गों पर होते हुए जुलूस निकाला। भगत सिंह चौक पर उनकी सभा भी हुई। उनके साथ शिवदेव सिंह, चंदन सिंह आदि भी थे।  वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बुधवार को सुरेंद्र उपाध्याय और मनप्रीत सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिले की सभी विधानसभाओं के अन्तर्गत विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ ही निर्दलीय समेत कुल 22 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed