फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two robbers have got four cases of robbery, including Saraf

दो बदमाशों से सराफ समेत लूट की चार वारदातें खोलीं

Sat, 16 Feb 2019 11:58 PM IST
fatehpur Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 16 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two robbers have got four cases of robbery, including Saraf
पुलिस लाइन में खुलासा करते एसपी - फोटो : amarujala
फतेहपुर। दिनदहाड़े दो सराफा कारोबारी को लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गैंग लीडर समेत दो फरार हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, लूटे जेवरात, दो बाइक बरामद की गई हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि सुल्तानपुर घोष में मंडवा गांव निवासी चेतन सोनी, राजन सोनी सात फरवरी को प्रेमनगर दुकान खोलने जा रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे, पिस्टल सटाकर सराफों से नौ लाख का माल लूट लिया था। सुल्तानपुर घोष थाने, खागा कोतवाली व स्वॉट की संयुक्त टीमें खुलासे में लगी थी। पुलिस टीमों ने सुल्तानपुर घोष के चौकी चौराहा के पास से घेराबंदी कर बाइक सवार दीपक त्रिपाठी पुत्र राजकुमार (रिटायर्ड वन विभाग के बाबू ) निवासी गंगानगर पुराना फाफामऊ सोरांव  जिला प्रयागराज और जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी गणेश मौर्या के बेटे धर्मेंद्र मौर्या को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी राहुल राज ने बताया कि  दीपक ने कबूला कि साथी धर्मेंद्र मौर्या स्थानीय सराफ कारोबारियों की सूचना देता था। वह लोग प्रतापगढ़ के बाइक चोर से चोरी की बाइकें लेकर आते थे। लूट के बाद उन बाइकों को चोर के पास छोड़कर दूसरी बाइकों से निकल जाते थे। उनके साथ प्रयागराज के मेजा रोड के मनोज लाला गैंगलीडर और प्रयागराज का कुंथू साथी है। धर्मेंद्र को साथ लेकर मंडवा के पास सराफ कारोबारियों को सात फरवरी को बैग लूटा था। चार जनवरी को थरियांव थाने के सलेमपुर निवासी पंकज सोनी को लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि लूट का 41 सौ रुपया और लूटे पर्स के तीन एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। तीसरी वारदात को 11 जनवरी को खागा कोतवाली क्षेत्र में अकिलपुर ऐराया निवासी सराफ संतोष मौर्या को लूटा गया था। लूट के तीस ग्राम चांदी के आभूषण, लॉकेट, 85 सौ रुपये बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। शहर के आईटीआई रोड इलाके से एक महिला की चेन लूटने का दावा किया गया है।
गैंग भदोही, प्रयागराज में कई लूट घटनाएं कर चुका है। फरार मनोज लाला और उसके साथी कुंथू की तलाश की जा रही है। आरोपी दीपक पर प्रयागराज के कर्नलगंज, खुल्दाबाद, मुट्ठीगंज, भदोही, दारागांज में नौ लूटपाट, हत्या के प्रयास, फ्राड के मामले दर्ज हैं। धरपकड़ में स्वॉट टीम के निरीक्षक अमित पांडेय,  अश्विनी कुमार सिंह, संजीव कटियार, थानेदार गणेश प्रसाद सिंह की शामिल रहे हैं।

 इनसेट-  
पुलिस ने अफवाह का जाल बिछाकर पकड़ा  
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए अफवाह का जाल तैयार किया। पुलिस ने खागा से एक किसान के ट्रैक्टर खरीदने के लिए पांच लाख रुपये नकदी लेकर जाने की अफवाह फैलाई। यह सूचना धर्मेंद्र तक पहुंच गई। धर्मेंद्र ने दीपक के साथ मिलकर लूट का प्लान बनाया। दोनों खागा में कई दिन पहले दबोचे गए।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed