{"_id":"5883a1c24f1c1b116eefe112","slug":"two-person-died-in-road-eccident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश अवस्थी (40) पुत्र कृष्ण कुमार व कोतवाली क्षेत्र के ही रंगवा रौसीपुर निवासी सुशील कुमार (22) लहरपुर कस्बे के एक जनरल स्टोर पर नौकरी करते थे। शनिवार को दोनों की छुट्टी थी।
विज्ञापन
बताते हैं कि दोनों किसी काम से लहरपुर आए थे। यहां से सुशील अपनी बाइक से साथी चंद्र प्रकाश को छोड़ने के लिए उसके गांव जा रहा था। इसी बीच ये लोग सीतापुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने गए। पेट्रोल भरा कर दोनों वहां से निकलकर जैसे ही सड़क पर पहुंचे, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। खबर पाकर पुलिस व युवकों के परिवारीजन भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।