{"_id":"5ba3e53d867a557ff666b78d","slug":"trying-to-crush-the-soldier-with-the-loader","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर से सिपाहियों को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर से सिपाहियों को कुचलने की कोशिश
लोडर से सिपाहियों को कुचलने की कोशिश
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
मामले का खुलासा करती पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कदौरा। भैंस चोरी कर ले जा रहे मवेशी चोरों ने कोबरा सिपाहियों को देख उन्हें कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर चार मवेशी चोरों को पकड़ लिया। वहीं एक मवेशी चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मवेशी चोरों के पास से एक लोडर, दो भैंस, पांच मोबाइल बरामद कर ली हैं।
कदौरा थाना पुलिस के कोबरा सिपाही गुरुवार सुबह गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि कस्बे के मोहल्ला बेरी रोड सिद्धार्थनगर से एक पिकप लोडर में दो भैंस चोर लेकर जा रहे हैं सूचना पर कोबरा सिपाही राजकुमार व सुधीर सिंह ने तत्काल इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को दी और लोडर का पीछा किया। सिपाहियों ने लोडर को रोकना चाहा तो लोडर चालक ने सिपाहियों ने बाइक में टक्कर मार उन्हें कुचलने की कोशिश की। जिसमें सिपाही घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने परोसा नहर के पास घेरा बंदी कर लोडर को पकड़ लिया। पुलिस ने जीशान, ऐहसान पुत्रगण अकील कुरैशी निवासी मोहल्ला गाड़ीखाना पुराना बाजार, रामबाबू सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बेरी थाना कुरारा जिला हमीरपुर व चालक अबरार पुत्र बारिश निवासी कस्बा कदौरा को हिरासत में लिया। अंधेरे का लाभ उठा कर इकराम उर्फ भोलू पुत्र सलीम खान निवासी बेरी थाना कुरारा जिला हमीरपुर भाग गया। पुलिस ने लोडर में सवार दो भैंस व एक बाइक को भी बरामद किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रामबाबू सिंह निवासी बेरी थाना कुरारा पशु तस्कर गैंग का सरगना है जिसके ऊपर कुरारा थाने में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस को पांच मोबाइल फोन व कुछ नगदी बरामद हुई है। जीशान व हसीन 2016 में कस्बे में हुई गोकसी में रंगे हाथ पकड़े गए थे। जिस पर पुलिस ने उन्हें जेल भेजा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पशु तस्करों को जेल भेजा।
विज्ञापन