फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   truck accident two women & one child death

ट्राले के नीचे आने से 2 महिलाओं व एक बच्चे की मौत

Mon, 10 Apr 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Mon, 10 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
truck accident two women & one child death
दुध्‍ाऱ्र्धटना ग्रस्‍त बाइऱ्ईक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 करनाल पटियाला हाईवे मार्ग पर रात देर हुए सड़क हादसे में सीमेंट से भरे ट्राला के नीचे आने से बाइक और स्कूटी सवार 2 महिलाओं सहित एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 2 व्यक्ति व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भंयकर था कि मृतक बुरी तरह से ट्राला के नीचे आने से कुचले गए और एक महिला के शरीर के दो हिस्से हो गए।
विज्ञापन

मृतकों व घायलों के पास से मिली पहचान से पता चला है कि पिहोवा किसी भट्ठे पर मजूदरी करते थे और सहारनपुर के रहने वाले है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्राला मौके पर छोडक़र फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी रमेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व राहगीरों की सहायता से पुलिस ने ट्राला के नीचे कुचले हुए शवों के साथ गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बाहर निकाला व कैथल सरकारी अस्पताल में घायलों एंबूलेंस में भेजा। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सतीश गौत्तम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहरानपुर निवासी और पिहोवा में एक भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करने वाले एक बाइक व एक स्कूटी पर सवार 2 व्यक्ति, 2 महिलाएं व उनके साथ दो बच्चे गांव कौल से पिहोवा की तरफ जा रहे थे कि गांव चंदलाना के पास करनाल की तरफ पिहोवा मार्ग पर सीमेंट से भरा ट्रक जा रहा था कि अचानक बाइक व स्कूटी ट्राला के नीचे आ गई। हादसे में दो महिलाएं व एक बच्चा ट्राला के पहियों के नीचे बुरी तरह से कुचला गया और 2 व्यक्ति व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ढांड थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है और शवों को लोगों की सहायता से ट्रक के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्राला को कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed